{"_id":"68a6270d642a8ff7db04af91","slug":"bike-rider-meat-seller-dies-after-colliding-with-truck-on-highway-shamli-news-c-26-1-smrt1048-147955-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मांस विक्रेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मांस विक्रेता की मौत
विज्ञापन
- कस्बे में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। कस्बे में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मांस विक्रेता सनव्वर कुरैशी (26) की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक समेत मौके से भाग गया। परिजनों ने पुलिस से कोई कार्रवाई न कराने की बात कहते हुए शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।
कस्बा जलालाबाद के मोहल्ला कोटला निवासी सनव्वर कुरैशी बुधवार की सुबह करीब आठ बजे बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित पेट्राेल पंप पर जा रहे थे। कस्बे में हाईवे क्राॅस करने के लिए जब उन्होंने यू टर्न लिया तो उसी दौरान सहारनपुर की तरफ से आ रहे ट्रक की टक्कर लग गई। टक्कर लगने से वे गंभीर घायल हो गए। लोगों ने 112 पर काॅल कर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने 108 एंबुलेंस युवक को थानाभवन सीएचसी ले गई,जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। सन्नवर कुरैशी कस्बे में कांशीराम आवास काॅलोनी के निकट मांस बेचने की दुकान करते थे। वे चार भाई और दो बहनों में दूसरे नंबर के थे। पुलिस की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस से पोस्टमार्टम के बिना शव घर ले जाने की मांग की। परिजनों की मांग पर पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौंप दिया।