{"_id":"62d30536c18ab16219010d88","slug":"bike-rider-dies-after-colliding-with-divider-shamli-news-mrt5972292156","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
कैराना। बाइक फिसलने से उस पर सवार युवक का सिर डिवाइडर से टकरा गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई किए बिना शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
मोहल्ला रेता वाला के निकट मुगल गार्डन निवासी 18 वर्षीय मोहम्मद अली शनिवार शाम करीब पांच बजे बाइक पर सवार होकरा कांधला तिराहे से घर लौट रहा था। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के समीप उसकी बाइक फिसल गई और मोहम्मद अली का सिर डिवाइडर से टकरा गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने कार्रवाई किए बिना ही शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। उसने हेलमेट लगाया होता तो शायद जान बच सकती थी। संवाद