{"_id":"611e98038ebc3e7a274b846c","slug":"bike-collided-with-pillar-itbp-jawan-injured-shamli-news-mrt552512188","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभे से टकराई बाइक, आईटीबीपी का जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंभे से टकराई बाइक, आईटीबीपी का जवान घायल
विज्ञापन
चौसाना में खंभे से टकराने से घायल हूआ आईटीबीपी का जवान
- फोटो : SHAMLI
खंभे से टकराई बाइक, आईटीबीपी का जवान घायल
शामली, चौसाना। क्षेत्र के टोड़ा गांव में मंगलवार रात उखड़े पड़े खंभे से टकराने से आईटीबीपी का जवान गंभीर घायल हो गया। उन्हें शामली में नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया।
14वीं बटालियन आईटीबीपी का जवान अंकित पुत्र कंवरपाल मंगलवार रात बाइक से घर लौट रहे थे। उसी दौरान जवान की बाइक उखड़े पड़े खंभे से जा टकराई, जिसमें अंकित बुरी तरह घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने जवान को शामली के नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि अंकित 15 दिन की छुट्टी के लिए घर आया था। आरोप लगाया कि विद्युत निगम की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है।
गौरतलब है कि टोड़ा के ग्रामीणों ने 15 अगस्त को जर्जर विद्युत लाइन को लेकर प्रदर्शन किया था। जोगिंदर, बृजपाल, आकाश, शेखर, पंकज, धर्मेंद्र, जसवीर, मनोज आदि का कहना है कि अघोषित विद्युत कटौती व अन्य समस्याओं के निस्तारण की भी मांग की थी। इसके बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हुई। जेई सिकंदर यादव ने बताया कि तीन दिन पूर्व ग्रामीणों ने शिकायत की थी। नया खंभा आने में समय लग गया। बुधवार सुबह खंभा बदल दिया गया। अन्य समस्याओं का भी जल्द निस्तारण कराया जाएगा।