{"_id":"609975a38ebc3ed2a87af7b0","slug":"bijendra-killed-due-to-controversy-shamli-news-mrt537817786","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पुलिस ने किया खुलासा, कहासुनी की रंजिश में किया गया था बिजेंद्र का कत्ल, जानें- पूरा अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पुलिस ने किया खुलासा, कहासुनी की रंजिश में किया गया था बिजेंद्र का कत्ल, जानें- पूरा अपडेट
Tue, 11 May 2021 06:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 06:07 PM IST
सार
शामली में पुलिस ने गांव हरिपुर में 10 दिन पहले हुई दिव्यांग बिजेंद्र की हत्या का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि मामूली कहासुनी की रंजिश में उसकी हत्या की गई थी।
विज्ञापन
हत्यारोपी गिरफ्तार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली में पुलिस ने गांव हरिपुर में 10 दिन पहले हुई दिव्यांग बिजेंद्र की हत्या का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि मामूली कहासुनी की रंजिश में उसकी हत्या की गई थी।
विज्ञापन
एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि एक मई को थाना गढ़ीपुख्ता पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम हरिपुर के जंगल में बिटौडों के पास करीब 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा है। मृतक की पहचान बिजेंद्र निवासी गांव हरिपुर के रूप में हुई थी। एसपी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया था और थाना पुलिस को घटना के जल्द खुलासे के निर्देेश दिए गए थे। मृतक के भाई रविंद्र की तरफ से हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सोमवार को गढ़ीपुख्ता पुलिस ने हत्या के आरोप में अंकित और रामवीर निवासी गांव हरिपुर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एसपी के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ में बताया कि घटना से करीब एक सप्ताह पूर्व उनकी बिजेंद्र से अभद्र भाषा को लेकर कहासुनी हुई थी। 30 अप्रैल की रात को आरोपियों को जानकारी हुई कि बिजेंद्र ट्यूबवेल चलाने को चाबी लेकर खेत पर गया है। उसी दौरान रात को आरोपियों ने उसी के गांव के निकट गमले से सिर पर प्रहार कर और गले में शर्ट का फंदा डालकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें
. यूपी: अफसरों के दावों की खुल रही पोल, अस्पतालों में खाली नहीं हैं बेड, तड़प रहे मरीज, तस्वीरें
. बड़ी लापरवाही: सड़क पर बिखेर दीं प्रयोग की हुई कोविड जांच किट, नजारा देख हैरान रह गए लोग