फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bicycle rider dies after being crushed by truck

ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार किशोर की मौत

Tue, 30 Nov 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bicycle rider dies after being crushed by truck
शामली मोहल्ला दयानंद नगर में गमजदा मृतक छात्र के परिजन - फोटो : SHAMLI
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के मोहल्ला रेलपार बाईपास पर ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला दयानंद नगर गली नंबर दस के निवासी यश कुमार उर्फ मोनू (14) रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे साइकिल से मोहल्ला रेलपार में दूध लेने गया था। जब वह रेलपार में बाईपास पर पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रक की साइकिल में टक्कर लग गई। टक्कर लगने से किशोर सड़क पर गिर गया और ट्रक के पहिये के नीचे आने से घायल हो गया। इस दौरान चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल किशोर को पहले निजी अस्पताल और फिर सीएचसी शामली में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता प्रदीप कुमार की तरफ से ट्रक चालक के विरुद्ध आदर्श मंडी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा नेता मानस संगल, सभासद अनिल उपाध्याय, निशिकांत संगल, पंकज कश्यप, संजय सैनी, रविंद्र चौहान, अनुराग गुप्ता, अर्पित कौशिक, संजय शर्मा, नीटू पांचाल,अलकेश बंसल, हनी शर्मा, संजीव चौधरी, ब्रजमोहन रूहेला, सुरेश चंद्र, कंवरपाल कश्यप समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कार की टक्कर लगने से महिला सहित चार घायल
शामली। शहर के मोहल्ला नौकुआं रोड निवासी इरफान ने शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि वह सोमवार को बाइक पर अपनी पत्नी रेशमा (32), पुत्र अर्श (08), अशवत (2) और पुत्री मेहरा (6) के साथ बुढ़ाना रिश्तेदारी से घर लौट रहा था। जब वह शहर कोतवाली क्षेत्र में आईटीआई कालेज के पास पहुंचा तो पीछे से आई कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें उसकी पत्नी व तीनों बच्चे घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed