फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   bhroon parikshan par afsar maun

भ्रूण लिंग परीक्षण पर अधिकारी मौन

Fri, 19 Aug 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Fri, 19 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
शामली। जनपद में कई अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित है, यहीं नहीं कई जगह भ्रूण लिंग परीक्षण किए जा रहे हैं, लेकिन शामली स्वास्थ्य विभाग को यहां पर न तो भ्रूण लिंग परीक्षण दिखाई देता और न ही अवैध कार्य। तभी तो पिछले चार सालों में आज तक शामली स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई की बात करें तो यह शून्य है, जबकि इसी दौरान हरियाणा से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कई जगह छापामार कर भ्रूण  लिंग परीक्षण पकड़ा।
विज्ञापन


शामली में पिछले चार सालों में समय-समय पर हरियाणा का स्वास्थ्य विभाग छापे मार चुका है। कांधला में एक नर्सिंग होम पर, शामली में मुकेश नर्सिंग होम पर, इसके साथ गढ़ीपुख्ता क्षेत्र में एक मोबाइल एंबुलेंस में चल रहे डाईग्नोस्टिक सेंटर की पकड़ के लिए छापा मारा जा चुका है, यहीं झिंझाना रोड़ पर भी एक अस्पताल में हरियाणा की टीम ने छापा मारकर वहां पर आपत्तिजनक कार्य पकड़ा था। 
विज्ञापन


आज तक शामली के किसी भी अस्पताल में विभाग द्वारा आज तक छापा नहीं मारा गया।  ऐसे में जाहिर है कि स्वास्थ्य विभाग को या तो वाकई यहां पर अवैध कार्यों के बारे में पता नहीं चल पाता तब कार्रवाई नहीं की जाती या फिर शामली स्वास्थ्य विभाग के साथ अवैध कार्य करने वाले हर डाक्टर की इनके साथ सेटिंग है। यहीं नहीं इस बात को पुष्ट करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा की गई कार्रवाई के बीच में टांग फंसाना ही काफी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed