फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bharat Ratna Award: Former Prime Minister Chaudhary Charan Singh had a deep connection with Shamli

UP: शामली से रहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का गहरा नाता, जिले में खुशी की लहर, एक-दूसरे को बांटी मिठाई

Fri, 09 Feb 2024 07:27 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Fri, 09 Feb 2024 07:27 PM IST
सार

Bharat Ratna Award 2024 : पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का शामली से गहरा नाता रहा है। वहीं, उन्हें भारत रत्न देने की घोषणा होने के बाद जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी मनाई।

विज्ञापन
Bharat Ratna Award: Former Prime Minister Chaudhary Charan Singh had a deep connection with Shamli
चौधरी चरण सिंह - फोटो : डेमो

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का शामली से गहरा नाता रहा है। उन्होंने जसाला और शामली के हनुमान धाम में भी जनसभाएं की थीं। शामली के रहने वाले खादी ग्रामोद्योग के पूर्व चेयरमैन डॉ. यशवीर सिंह ने भी उन्हीं से राजनीति का कहकरा सीखा था। पूर्व प्रधानमंत्री को भारत रत्न मिलने पर जिले के लोगों ने खुशियां मनाईं। रालोद और किसान नेताओं ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया।

विज्ञापन


शामली के जसाला के रहने वाले खादी ग्रामोद्योग के पूर्व चेयरमैन डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने चौधरी साहब के सानिध्य में ही राजनीति की शुरूआत की थी। यशवीर सिंह वर्ष 1971 में मुजफ्फरनगर लोकसभा से चुनाव के दौरान चौधरी चरण सिंह कार्यालय प्रभाारी भी रहे थे। इसके अलावा वह समय-समय पर दिल्ली में चौधरी चरण सिंह से भी मिलते रहते थे। कहा कि सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री को भारत रत्न देकर उन्हें जो सम्मान दिया, वह काफी पहले मिल जाना चाहिए था। क्योंकि इसके वह हकदार थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जन्म से मृत्यु तक का सफर: चौधरी साहब ने देश में किए थे ये बड़े बदलाव, पढ़िए किसान मसीहा बनने की पूरी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा चौधरी चरण सिंह ने दो बार जसाला और हनुमान धाम में जनसभाएं की थीं। बीकेडी पार्टी बनाने के दौरान शामली से चंदा एकत्रित भी किया गया था। इसके अलावा पूर्व सांसद रहे गय्यूर अली के घर पर भी चौधरी चरण सिंह पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें: Bharat Ratna Award: जयंत ने लिखा- दिल जीत लिया, भाजपा में जाने के सवाल पर बोले- किस मुंह से इनकार करूं

उधर, रालोद जिलाध्यक्ष वाजिद अली, विधायक प्रसन्न चौधरी और अन्य किसान नेताओं ने भारत रत्न मिलने पर खुशी जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed