भरत को 99.8 प्रतिशत, निहारिका और बुलबुल को मिले 99.6 प्रतिशत अंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। सीबीएसई हाईस्कूल का रिजल्ट घोषित होते ही स्कूलों में खुशी का माहौल व्याप्त हो गया। विद्यार्थियों ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी। सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल के भरत अग्रवाल को 99.8 प्रतिशत अंक मिले, जबकि इसी स्कूल की छात्रा निहारिका शर्मा और सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली की छात्रा बुलबुल को संयुक्त रूप से 99.6 प्रतिशत अंक मिले हैं। सीबीएसई हाईस्कूल में बंपर रिजल्ट आने से विद्यार्थियों के अभिभावकों के साथ ही स्कूल संचालकों ने खुशी जताई है। अभिभावकों ने कहा कि संकट के दौर में ऑनलाइन पढ़ाई कर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।
मंगलवार दोपहर 12 बजे सीबीएसई हाईस्कूल का रिजल्ट घोषित होने की सूचना मिलते ही विद्यार्थियों में खुशी का माहौल हो गया। रिजल्ट की जानकारी पाकर विद्यार्थियों ने स्कूल में पहुंचकर अपने मित्रों के साथ खुशी मनाई और मिठाई बांटकर बधाइयां देने का सिलसिला चलता रहा। सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल शामली में भरत अग्रवाल 99.8 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान पर रहे। निहारिका शर्मा 99.6 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और प्रयाग कौशिक 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। प्रधानाचार्या मीनू संगल ने विद्यार्थियों को बधाई दी। सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली में बुलबुल मलिक 99.6 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल में प्रथम स्थान पर रही। नंदिनी गर्ग 98.8 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर और नमन भारद्वाज 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य डॉ. एके गोयल ने बताया कि हाईस्कूल में कुल पंजीकृत 263 में से 13 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक, 37 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक और 67 विद्यार्थियों ने 80 से 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। प्रबंधक अतुल बंसल, प्रधानाचार्य डॉ. एके गोयल ने विद्यार्थियों को बधाई दी। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या तुलिका गोयल, वरिष्ठ समन्वयक विकास कपूर, गरिमा अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल शामली की प्रधानाचार्या आशु त्यागी ने बताया कि स्कूल में कार्तिक मित्तल 98.8 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल टॉपर रहे। अभि तोमर 98.2 प्रतिशत दूसरे और आयुष चौहान 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। स्कूल चेयरमैन राजकुमार गर्ग, डायरेक्टर राजीव गर्ग व रितेश गर्ग ने बच्चों को मिठाई खिलाकर हौसला बढ़ाया।
मदरलैंड पब्लिक स्कूल शामली के प्रबंधक चेतन मुंजाल ने बताया कि स्कूल में अवनि चौधरी 97.8 प्रतिशत अंक पाकर पहले स्थान पर रही। आयुष तरार 96 प्रतिशत दूसरे और रीमा सिंह व शिवांश जांगिड़ 94.8 प्रतिशत अंक पाकर तीसरे स्थान पर रही। स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों को बधाई दी। सीबीएसई की जिला समन्वयक आशु त्यागी ने बताया कि जिले में सीबीएसई के 35 स्कूलों में हाईस्कूल में 2773 विद्यार्थी पंजीकृत थे। कोरोना की वजह से बोर्ड परीक्षा न होने के कारण सभी विद्यार्थी प्रोन्नत हुए हैं।

शामली रायल पब्लिक स्कूल में खुशी मनाते छात्र छात्राएं- फोटो : SHAMLI

थानाभवन दिव्या पब्लिक स्कूल में खुशी मनाते छात्र छात्राएं- फोटो : SHAMLI

शामली सिलवर वेल्स स्कूल में हाई स्कूल का रिजल्ट आने पर खुशी मनाती छात्राएं- फोटो : SHAMLI

शामली एफ डी पब्लिक स्कूल गढीपुख्ता में खुशी मनाते छात्र छात्राएं- फोटो : SHAMLI

शामली माहराजा सूरज मल पब्लिक स्कूल में खुशी मनाते छात्र छात्राएं- फोटो : SHAMLI

शामली सेंटआरसी स्कूल में हाई स्कूल का रिजल्ट आने पर खुशी मनाते छात्र- फोटो : SHAMLI

शामली सेंन्टआरसी स्कूल में मेधावी छात्रा को मिठाई खिलाती छात्रा की मॉ व स्कूल प्रबंधक अरविन्द स?- फोटो : SHAMLI

शामली मैप्लस एकेडमी में हाई स्कूल का रिजल्ट आने पर खुशी मनाते छात्र- फोटो : SHAMLI

शामली मैप्लस एकेडमी में स्कूल की टॉपर छात्रा मुस्कान चौधरी का मिठाई खिलाते परिजन- फोटो : SHAMLI

शामली वेदांतम पब्लिक स्कूल कुडाना में स्कूल के टॉपर छात्र अभि मलिक को मिठाई खिलाते परिजन- फोटो : SHAMLI