फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bhakiyu Tomar faction picketed on the Collectorate

भाकियू तोमर गुट का कलक्ट्रेट पर धरना

Wed, 04 Aug 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Tomar faction picketed on the Collectorate
शामली कलक्ट्रेट के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से जाम लगा रहे किसान को रोकते सीओ प्रदीप सिंह। - फोटो : SHAMLI
शामली। भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और किसानों ने तीनों कृषि कानून को वापस लिए जाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में धरना दिया। उन्होंने कलक्ट्रेट के मुख्य गेट के सामने पानीपत-खटीमा हाईवे पर जाम लगा दिया और केंद्र और प्रदेश के खिलाफ नारेबाजी भी की। धरनास्थल पर पहुंचीं डीएम जसजीत कौर को कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर एक बजे भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट के किसानों के साथ मंडल के अध्यक्ष पदम सिंह के नेतृत्व में किसान कलक्ट्रेट पहुंचकर धरने पर बैठ गए। दोपहर दो बजे के लगभग भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर किसानों के साथ कलक्ट्रेट के मुख्य गेट पर पहुंचे। उन्होंने केंद्र और यूपी में भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानो के इकट्ठा होने पर मुख्य गेट के सामने पानी-खटीमा हाईवे पर जाम लग गया। इसी बीच सीओ सिटी प्रदीप कुमार, कैराना सीओ जितेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
विज्ञापन

बाद में तोमर गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर के नेतृत्व में किसान कलक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर धरने पर बैठ गए। धरना स्थल पर डीएम जसजीत कौर पहुंची। तोमर गुट के किसान नेताओं ने राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के नाम 14 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में तीनों कृषि कानून को वापस किए जाने, नए पेराई सत्र का भाव 450 रुपये क्विंटल किए जाने, डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस, बिजली की दरों में बढ़ोतरी पर अंकुश लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर तोमर गुट के मंडल अध्यक्ष पदम सिंह मेरठ और जिलाध्यक्ष राजेद्र पंवार के नेतृत्व में सन्नी चौधरी, अमरीश त्यागी, समरपाल सिंह, रविश, तेजपाल, रविंद्र कुमार, देवपाल सिंह, अमरपाल, बाबूराम,राजेश, आदि सैकडो किसान धरना स्थल मौजूद रहे।

कलक्ट्रेट गेट पर तैनात रहा पुलिस बल
शामली। कलक्ट्रेट परिसर में भाकियू तोमर गुट के किसानों के धरना-प्रदर्शन के मद्देनजर भारी संख्या में मुख्य गेट पर पुलिस तैनात की गई थी। पुलिस बल के साथ शामली सीओ सिटी प्रदीप कुमार, कैराना सीओ जितेंद्र कुमार, यातायात अधीक्षक भवर सिंह, कोतवाली और आदर्श मंडी के थाना प्रभारी मौजूद रहे। दमकल विभाग की गाड़ी कलक्ट्रेट में मंगाई गई थी।

शामली कलक्ट्रेट में धरने के दौरान सीओ से वार्ता करते भाकियू तोमर के अध्यक्ष संजीव तोमर।

शामली कलक्ट्रेट में धरने के दौरान सीओ से वार्ता करते भाकियू तोमर के अध्यक्ष संजीव तोमर।- फोटो : SHAMLI

शामली कलेक्ट्रेट में धरने के दोरान डीएम  से वार्ता करते भाकियू तोमर के अध्यक्ष संजीव तोमर

शामली कलेक्ट्रेट में धरने के दोरान डीएम से वार्ता करते भाकियू तोमर के अध्यक्ष संजीव तोमर- फोटो : SHAMLI

शामली कलेक््रेट  में भाकियू तोमर गुट के धरना प्रदर्शन के दोरान तैनात पुलिसकर्मी

शामली कलेक््रेट में भाकियू तोमर गुट के धरना प्रदर्शन के दोरान तैनात पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

शामली कलेक्ट्रेट के सामने जाम लगाने के लिये जाते  भाकियू तोमर गुट के कार्यकर्ता

शामली कलेक्ट्रेट के सामने जाम लगाने के लिये जाते भाकियू तोमर गुट के कार्यकर्ता- फोटो : SHAMLI

शामली कलेक्ट्रेट के सामने वाहनो से लगा जाम

शामली कलेक्ट्रेट के सामने वाहनो से लगा जाम- फोटो : SHAMLI

शामली कलेक्ट्रेट के सामने वाहनो से लगा जाम

शामली कलेक्ट्रेट के सामने वाहनो से लगा जाम- फोटो : SHAMLI

शामली कलक्ट्रेट के सामने जाम लगा कर बैठे भाकियू तोमर गुट के कार्यकर्ता।

शामली कलक्ट्रेट के सामने जाम लगा कर बैठे भाकियू तोमर गुट के कार्यकर्ता।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed