{"_id":"58027f564f1c1b4a2c28fb95","slug":"beti-bachao-message-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलालाबाद कस्बे में बच्चों ने रैली निकाली, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाअों का संदेश दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलालाबाद कस्बे में बच्चों ने रैली निकाली, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाअों का संदेश दिया
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sun, 16 Oct 2016 04:36 PM IST
विज्ञापन
Awareness Rally
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद। कस्बे के एल्पाईन कालेज आफ ऐजूकेशन के बीटीसी के छात्र-छात्राओं ने नगर में रैली निकालकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।
रैली का शुभारंभ कालेज डायरेक्टर आरबीएस मलिक ने झंडी दिखाकर किया।
नगर के मुख्य मार्गों से जैन मंदिर, मोती बाजार, नीलगरान चौक, कटहरा चौक, भाई जान चौक, बम्बा चौक से होते हुए नए बस स्टैंड मार्ग से वापस कालेज परिसर में पहुंचकर रैली संपन्न हुई। रैली में छात्र-छात्राएं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, लक्ष्मी का वरदान है बेटी, धरती पर भगवान है बेटी, बेटी भार नहीं है आधार, शिक्षा है उसका हथियार, बेटी है कुदरत का उपहार जैसे स्लोगन साथ लेकर चलते रहे। उन्होंने अभिभावकों को संदेश दिया कि वे बेटियों के प्रति सोच बदलें।
उन्हें बेटों की तरह शिक्षा एवं अन्य सुविधाएं दिलाएं। प्राचार्य अमितेश भारद्वाज ने भी बेटियों को समान अवसर देने पर जोर दिया। इस मौके पर शिक्षक अनुज कुमार, विकास कुमार, सचिन कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।