फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BEd student's body was found on railway track

बीएड के छात्र का था रेलवे ट्रैक पर मिला शव

Sun, 07 Nov 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
BEd student's body was found on railway track
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे लाइन पर मिला शव बीएड के छात्र गुलशन का था। पुलिस का कहना है कि किसी बात को लेकर परिजनों के डांटने से क्षुब्ध होकर उसने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को शामली-दिल्ली रेलवे लाइन पर बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक से आगे आउटर के निकट रेलवे लाइन पर युवक का शव पड़ा मिला था। पुलिस का मानना था कि रात में ऋषिकेश से उदयपुर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हुई है। शनिवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रविवार को कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान गुलशन (25) निवासी मोहल्ला दयानंद नगर शामली के रूप में परिजनों ने की है। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक परिजनों ने किसी बात को लेकर छात्र को डांट दिया था। उससे क्षुब्ध होकर छात्र ने रेलवे लाइन पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed