{"_id":"610c2b998ebc3ec1bf179bc6","slug":"bed-joint-entrance-exam-today-preparation-completed-shamli-news-mrt5506282188","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा आज, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा आज, तैयारी पूरी
विज्ञापन
शामली। बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा जिला मुख्यालय के छह परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में 2300 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। बृहस्पतिवार को परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों को सैनिटाइज कराया गया।
बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा शुक्रवार को वीवी पीजी कालेज शामली, वीवी इंटर कालेज शामली, राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज शामली, बिग्रेडियर होशियार सिंह इंटर कालेज शामली, हिंदू कन्या इंटर कालेेज शामली और देशभक्त इंटर कालेज शामली पर होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। दूसरी पाली अपराह्न दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। प्रत्येक पाली में 2300 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान कोविड गाइड लाइन का पालन कराया जाएगा। बृहस्पतिवार को परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। सभी केंद्रों पर पालिका कर्मियों द्वारा सैनिटाइज कराया गया है। अभ्यर्थियों को तलाशी के बाद केंद्र में प्रवेश कराया जाएगा। मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, उपकरणों सहित पूर्ण वर्जित रहेगी। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा होगी।
विज्ञापन
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के डिप्टी नोडल कोर्डिनेटर डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी को प्रवेशपत्र की एक फोटो प्रति लानी आवश्यक है। फोटो प्रति पर वहीं फोटो लगाया जाना है जैसा फोटो मूल प्रवेश पत्र पर लगा है। पहली पाली में प्रत्येक अभ्यर्थी को निशुल्क किट उपलब्ध कराई जाएगी, जिसमें दो मास्क, एक फेश शील्ड, पांच सैनिटाइजर पाउच होंगे। यह किट दोनों पालियों के लिए होगी। सुरक्षा व्यवस्था के केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।
दृष्टि बाधित अभ्यर्थी को मिलेगा लेखक
डिप्टी नोडल कोर्डिनेटर डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि वीवी इंटर कालेज शामली केंद्र पर दृष्टिबाधित (ब्लाइंड) अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मलित होगा। इस अभ्यर्थी को सहयोगी के रूप में लेखक उपलब्ध कराया जाएगा, लेकिन परीक्षा के निर्धारित समय के अलावा अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा।