फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   baris ke paani ko lekar hangama

बारिश के पानी ने करवाया बखेड़ा

Sun, 17 Jul 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 17 Jul 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
baris ke paani ko lekar hangama
बारिश में पंगा। - फोटो : प्रतीकात्मक
शामली  नगर के नाला पटरी हाजीपुरा में बारिश के पानी ने बवाल करा दिया। बारिश में नहाते वक्त गोबर मारने को लेकर हुई कहासुनी के बाद दो पक्ष मसकट और तमंचे लेकर आमने-सामने आ गए और ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को कोतवाली में ले आई बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।  
विज्ञापन

शनिवार को सुबह जमकर बारिश हुई। दोपहर बाद क्षेत्र के बच्चे बारिश के पानी में नहाने लगे। इस दौर कुछ बड़े भी इसमें शरीक हो गए। इसी दौरान किसी ने पानी में गोबर मार दिया। इस पर कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के लोग तमंचे तथा मसकट आदि लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के लोगों ने उसके बाद एक दूसरे को डराने के लिए जमकर हवाई फायरिंग की। मोहल्ले में फायरिंग की आवाज सुनकर लोगों में भगदड़ मच गई और लोग अपने घरों में दुबक गए।  
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर फायरिंग करने वाले इधर-उधर हो गए। हालांकि पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को कोतवाली में ले आई और पूछताछ शुरू कर दी। बाद में दोनों पक्षों में फैसला हो गया। कोतवाली प्रभारी सतीश कुमार राय का कहना है कि दोनों पक्षों में फैसला हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed