फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bar code will be affixed on the answer sheets

पहल: उत्तर पुस्तिकाओं पर लगा होगा बार कोड

Mon, 23 Jan 2023 07:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 23 Jan 2023 07:11 PM IST
विज्ञापन
Bar code will be affixed on the answer sheets
शामली। नकल माफिया की सेंधमारी को रोकने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बड़े बदलाव की कवायद की है। इस बार प्रतियोगी परीक्षा की तरह से बार कोड वाली उत्तर पुस्तिकाओं का प्रयोग होगा। जिससे परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो सके। स्थानीय स्तर पर परीक्षा की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के दौरान कॉपियों में हेराफेरी की आशंका को देखते हुए शासन ने कॉपियों पर बार कोड और मोनोग्राम लगाने का निर्णय लिया है। परीक्षार्थी के नाम से ही कॉपी आवंटित होकर आएगी। शिक्षकों के मुताबिक बार कोड युक्त कॉपियों को अगर बदला जाता है तो आसानी से पकड़ में आ जाएगा। इसी क्रम में यूपी बोर्ड की ओर से सिलाई वाली कॉपियां तैयार कराई गई हैं। पहले पन्नों को स्टेपल किया जाता था। इससे अक्सर शिकायतें आती थी कि पिन निकालकर कापियां बदल दी गई हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा और यदि कॉपियां बदली जाती है तो बार कोड से सबकुछ पता चल सकेगा।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए बोर्ड ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। जल्द ही जनपद में उत्तर पुस्तिका पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed