जलालाबाद। कस्बे के श्री दुर्गा देवी मंदिर मैदान में बजरंग दल कार्यकर्ता बृहस्पतिवार दोपहर बाद इकट्ठा हुए। यहां से जुलूस के साथ जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप राणा के नेतृत्व में कर्नाटक में बजरंग दल कार्यकर्ता हर्ष की हत्या के विरोध में नारेबाजी करते मोती बाजार, बंबा चौक होते पाल धर्मशाला पहुंचे। यहां पर मौजूद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मृतक बजरंग दल कार्यकर्ता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक सरकार से पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये और एक सरकारी नौकरी, हत्यारों को फांसी की सजा की मांग की। इसके बाद सीओ विजेंद्र सिंह भड़ाना को उनके कार्यालय में ज्ञापन दिया। जुलूस में जिला संयोजक हिमांशु, विभाग संयोजक विशाल निरवाल, अनूप, सौरभ सैनी, परीक्षित, योगी शेखर, देवेंद्र राणा, आकाश शर्मा, अमित, आशुतोष, हंसराज, मनु शर्मा, अर्जुन राणा, सचिन, सुशील मोदी आदि शामिल रहे।