फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   baag me tamancha factory pakdi

बाग में तमंचा फैक्टरी पकड़ी, एक गिरफ्तार  

Wed, 03 Apr 2019 10:53 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Wed, 03 Apr 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
baag me tamancha factory pakdi
file - फोटो : amarujala
थाना आदर्श मंडी पुलिस और स्वाट टीम ने झिंझाना रोड पर पूर्वी यमुना नहर पुल के निकट बाग में तमंचा फैक्टरी पकड़ी। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन

बुुधवार को एसपी अजय कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर बताया कि लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में अवैध शस्त्र और शराब की तस्करी रोकने के लिए ऑपरेशन क्रेक डाउन अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि झिंझाना रोड नहर पुल के निकट स्थित बाग के बराबर में तमंचा फैक्टरी चल रही है। सूचना पर स्वाट टीम प्रभारी मुनेंद्र सिंह, आदर्श मंडी थाना प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा ने पुलिस टीम के साथ दबिश दी। पुलिस टीम ने मौके से एक आरोपी इंसार उर्फ डाक्टर निवासी गांव बलवा थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी सलमान निवासी खंदरावली थाना कांधला फरार हो गया। पुलिस ने मौके से 25 तमंचे कारतूस, 13 अधबने तमंचे, इलेक्ट्रिक कटर मशीन, इलेक्ट्रिक वेल्डिंग मशीन और तमंचे बनाने में सहायक उपकरण बरामद हुए। एसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। एसपी ने पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। वहीं, मेरठ जोन के एडीजी प्रशांत कुमार ने शामली पुलिस टीम की सराहना की है।
विज्ञापन


हत्या के आरोप में जेल गया था इंसार
शामली। एसपी ने बताया कि गांव बलवा निवासी इंसार 2015 में हत्या के आरोप में जेल जा चुका है। पूछताछ में पता चला कि इंसार पहले शामली में किसी डाक्टर के यहां रहा था। इसके बाद उसने गांव में करीब 15 साल तक झोला छाप चिकित्सक की तरह क्लीनिक खोल लिया था, तब से उसका नाम डाक्टर पड़ा हुआ है। करीब छह साल से पहले वह डाक्टरी छोड़कर अवैध शस्त्र बनाने के धंधे से जुड़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुखबिरी की आड़ में चला रहा था अवैध कारोबार
शामली। आरोपी इंसार शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, सहारनपुर जिलों के अलावा हरियाणा और दिल्ली में पुलिस की मुुखबिरी करता था। मुुखबिरी करने पर पुलिस का उस पर कोई ध्यान नहीं था और न ही शक किया जाता था। मुखबिरी की आड़ में उसका यह धंधा चल रहा था।


लाइसेंस जमा होने पर तमंचों की बढ़ जाती है मांग
शामली। एसपी का कहना है कि लोकसभा चुनाव में शस्त्र लाइसेंस जमा होने पर तमंचों की मांग बढ़ जाती है। बात अवैैध शस्त्र बनाने के आरोप में पकड़े गए इंसार ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताई। एसपी ने बताया कि चुनाव के दौरान अवैध शस्त्र बड़ी मात्रा में तैयार किए जाते है। पकड़े गए आरोपी इंसार ने बताया कि जनपद शामली के अलावा आसपास के जिलों के अलावा दिल्ली और हरियाणा में तमंचों की सप्लाई होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed