फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Awareness made to prevent communicable diseases

संचारी रोगों से बचाव के लिए लोगों को किया जागरूक

Fri, 02 Jul 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Awareness made to prevent communicable diseases
शामली। जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह के तहत मच्छर जनित रोग मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया आदि से बचाव और रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करने का अभियान शुरू हो गया है। जिले में इस साल अब तक मलेरिया के 23 केस सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

जनपद में 31 जुलाई तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत शुक्रवार को गांवों व निकायों में सफाई अभियान चलाया गया। नगरपालिका शामली के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश सैनी ने बताया कि अभियान के तहत वार्ड एक में विशेष साफ-सफाई कराकर कली चूना डाला गया है। नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. सुुशील कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के साथ नगर निकाय, पंचायती राज विभाग, पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग समेत 11 विभाग भी सहयोग करेंगे। इस दौरान गांवों और शहरों में विशेष सफाई अभियान चलाने के साथ एंटी लार्वा का छिड़काव आदि कराया जाएगा। लोगों को मच्छर जनित रोग मलेरिया, चिकनगुनिया, डेंगू आदि रोगों की रोकथाम और बचाव की जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. शाइस्ता नाज ने बताया कि 12 से 25 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत आशा और एएनएम घर-घर जाकर लोगों को संक्रामक रोगों से बचाव की जानकारी देने के साथ बुखार से पीड़ित लोगों की जांच कराई जाएगी। इसके साथ ही अगर किसी में कोरोना जैसे लक्षण मिलते हैं तो उनकी सूची तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को दी जाएगी, ताकि समय रहते उनका उपचार किया जा सके। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनय कुमार ने बताया कि जिले में इस साल 30 जून तक 11154 लोगों की जांच में मलेरिया के 23 केस सामने आए हैं जबकि डेंगू, चिकनगुनिया, दिमागी बुखार और स्वाइन फ्लू का कोई केस नहीं आया है। उन्होंने कहा कि मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
ये बरतें सावधानी
- शरीर को ज्यादा ढकने वाले कपड़े पहनें।
- सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
- घर के आसपास साफ-सफाई रखें।
- आसपास पानी इकट्ठा न होने दें।
- पुराने टायर व बर्तन आदि में पानी जमा न होने दें।
- स्वास्थ्य खराब होने पर चिकित्सक की सलाह लेकर उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed