{"_id":"6ade4f410bafa5370a04cb67","slug":"automobile-market-sees-an-uptick-with-the-onset-of-navratri-expectations-for-strong-business-shamli-news-c-26-1-aur1003-176785-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: नवरात्र से वाहन बाजार में आई तेजी, अच्छे कारोबार की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: नवरात्र से वाहन बाजार में आई तेजी, अच्छे कारोबार की उम्मीद
विज्ञापन
शामली। शारदीय नवरात्र के दौरान जिले के वाहन बाजार में अच्छी रौनक देखने को मिली है। इस अवधि में किसानों ने ट्रैक्टर खरीदे, वहीं अन्य ग्राहकों ने बाइक, बुलेट, कार और इलेक्ट्रिक स्कूटर की खरीदारी की। ग्राहकों ने शुभ मुहूर्त में अपने वाहन घर लाने के लिए पहले से बुकिंग भी कराई थी। एजेंसी संचालकों को उम्मीद है कि नवरात्र के शेष दिनों और दिवाली तक वाहन कारोबार में और तेजी आएगी।
त्योहारी अवसर पर शुभ मुहूर्त में वाहन खरीदने की परंपरा के चलते शोरूमों में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है। विभिन्न एजेंसियों से कुल 600 से अधिक वाहनों की डिलीवरी हुई है। यह बिक्री बाजार के लिए सकारात्मक संकेत है। झिंझाना रोड स्थित ट्रैक्टर एजेंसी के संचालक अमन निर्वाल ने बताया कि नवरात्र के दिनों में किसानों ने 25 ट्रैक्टर खरीदे। त्योहारी अवसर पर किसानों को विशेष उपहार भी दिए गए।
बाइक एजेंसी के प्रबंधक तुषार संगल ने जानकारी दी कि उनके तीनों शोरूम से 300 से अधिक वाहनों की डिलीवरी हुई। दिल्ली रोड स्थित बाइक एजेंसी के संचालक अंकुर कुमार ने बताया कि इस दौरान करीब 125 बाइक और 22 स्कूटर की डिलीवरी हुई।
विज्ञापन
दिल्ली रोड पर एजेंसी संचालक अजय अग्रवाल के शोरूम से भी 100 से अधिक वाहनों की डिलीवरी दर्ज की गई। कैराना रोड स्थित बुलेट एजेंसी की संचालक आकांक्षा अग्रवाल ने बताया कि नवरात्र में 50 से अधिक बुलेट की बिक्री हुई। वहीं, निदेशक शरद पाल ने बताया कि उनके शोरूम से 60 बाइक की बिक्री हुई और 25 वाहनों की बुकिंग की गई।
-दिवाली तक कारोबार बढ़ने की उम्मीद
एजेंसी संचालकों को उम्मीद है कि नवरात्र के अंतिम दिनों में बिक्री में और तेजी आएगी। इसके बाद धनतेरस और दिवाली पर भी बड़ी संख्या में ग्राहक वाहन खरीदने पहुंच सकते हैं। त्योहारी सीजन में शुभ मुहूर्त पर वाहन खरीदने की परंपरा के चलते शोरूमों में ग्राहकों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। बाइक और स्कूटर के साथ-साथ ट्रैक्टर की मांग से भी कारोबार को सहारा मिलने की उम्मीद है।