फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Attacked with sticks, kiln owner injured along with son

लाठी डंडे के हमले में भट्ठा मालिक पुत्र समेत घायल

Tue, 07 Jun 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Attacked with sticks, kiln owner injured along with son
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव भभीसा में पुरानी रंजिश के चलते गांव के एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर ईंट भट्ठा मालिक और उसके पुत्र को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

गांव भभीसा निवासी सतीश की अपने गांव के योगेश से किसी बात को लेकर रंजिश चली आ रही है। सोमवार सुबह को सतीश अपने पुत्र राजन के साथ अपने ईंट भट्ठे पर बैठा हुआ था। आरोप है कि इसी बीच योगेश अपने कई साथियों के साथ भट्ठे पर पहुंचा और सतीश के साथ गाली-गलौज करने लगा। सतीश ने विरोध किया तो योगेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर सतीश और उसके पुत्र राजन पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। हमले में पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर शराबा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित पिता-पुत्र ने अपना डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed