UP: कैराना-कांधला में ATS की ताबड़तोड़ दबिश, एक दुकानदार से घंटों पूछताछ, फिर साथ लेकर लखनऊ रवाना
एटीएस की टीम ने कैराना और कांधला में ताबड़तोड़ दबिश दी। टीम ने एक दुकानदार को उठाया और थाने में उससे घंटों पूछताछ की। इसके बाद साथ लेकर लखनऊ रवाना हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटीएस (एंटी टेरर स्क्वायड) ने बुधवार को कैराना और कांधला में ताबड़तोड़ दबिश दी। इस दौरान टीम ने मजिस्ट्रेट व स्थानीय पुलिस को साथ लेकर एक परचून की दुकान की तलाशी ली। दुकानदार को हिरासत में ले लिया गया। एक अन्य युवक समेत कांधला से भी एक युवक को हिरासत में लिया गया। घंटों तक दोनों से पूछताछ करने के बाद दुकानदार को अपने साथ लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गई।
बुधवार दोपहर करीब दो बजे एटीएस एसपी के नेतृत्व में दो गाड़ियों में कैराना कोतवाली पहुंची। टीम ने मौके पर मजिस्ट्रेट व नायब तहसीलदार को भी बुलवा लिया। इसके बाद टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ वार्ता कर दबिश की रूपरेखा तैयार की। इसके बाद एटीएस ने पानीपत रोड स्थित मकान पर दबिश दी, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला।
इसके बाद शाम करीब चार बजे एटीएस ने मोहल्ला दरबार कलां में कांधला के मूल निवासी साबिर की परचून की दुकान पर दबिश दी। टीम ने दुकान में रखी दालों, चीनी, चावलों व अन्य बोरियों की तलाशी ली। दूसरी मंजिल पर बने गोदाम को भी खंगाला। इस दौरान मौके पर जमा भीड़ को पुलिस ने हटा दिया। बाद में एटीएस दुकानदार साबिर को अपने साथ कोतवाली ले आई और गहनता से पूछताछ की।
यह भी पढ़ें: हैरान कर देगी ये वारदात: डॉक्टर की करतूत पर फूटा गुस्सा, मां बोली- बेटी को दिलाकर रहूंगी इंसाफ
वहीं बाद में एटीएस ने कांधला में भी दबिश देकर एक युवक को उठा लिया। कस्बे के ही सरफराज को भी पूछताछ के लिए उठाया। उसके मोबाइल अपने पास रखकर युवक को वापस भेज दिया। काफी देर की पूछताछ के बाद एटीएस दुकानदार साबिर को अपने साथ ले गई।
यह भी पढ़ें: UP: डॉक्टर बना हैवान, बच्ची को बनाया शिकार, कहीं महिला की इज्जत तार-तार, खौफनाक हैं ये छह वारदातें
एसपी अभिषेक झा का कहना है कि टीम ने मुझसे कोई संपर्क नहीं किया है। एटीएस थी या एनआईए इसकी जानकारी भी नहीं है।