फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Arrested the accused going to sell the fodder for the cowshed

गोशाला का चारा बेचने जा रहे आरोपी को चारे के साथ पकड़ा

Wed, 30 Mar 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Arrested the accused going to sell the fodder for the cowshed
गोशाला का चारा बेचने जा रहे आरोपी को पकड़ा
विज्ञापन

शामली, कैराना। गोशाला में गायों के लिए उगाए गए चारे को बेचने जा रहे आरोपी को चारे के साथ पकड़ा है। तहसीलदार ने चारे को तीतरवाड़ा गोशाला में भेज दिया है।

कैराना ब्लॉक क्षेत्र के गांव रामडा स्थित गोशाला के लिए गांव के पास ही सरकारी जमीन पर गोवंशों के लिए चारे के लिए जौ उगाई थी। बुधवार की सुबह चारा काट कर एक ट्रैक्टर ट्राली में भरकर शामली की ओर ले जाया जा रहा था। जिस पर पूर्व ग्राम प्रधान मोमिन की सूचना पर तहसीलदार प्रियंका जायसवाल के निर्देश पर लेखपाल सचिन व फुरकान ने शामली बाईपास से चारे से भरी ट्रैक्टर ट्राली पकड़ ली। ट्रैक्टर ट्राली को तहसील परिसर में खड़ा किया गया। मौके पर ट्रैक्टर चालक को भी पकड़ा गया। लेखपाल फुरकान ने बताया कि बीडीओ को मामले की जानकारी दी गई है। जिसके बाद तहसीलदार व बीडीओ के निर्देश पर चारे को तीतरवाड़ा गौशाला भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed