{"_id":"5d57043d8ebc3e899e2f5c61","slug":"arrest-encounter-shamli-news-mrt438507485","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट करके भाग रहे बदमाश को मुठभेड़ में दबोचा, साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट करके भाग रहे बदमाश को मुठभेड़ में दबोचा, साथी फरार
विज्ञापन
शामली पुलिस मुठभेड में घायल बदमाश
- फोटो : SHAMLI
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में कैराना रोड पर बृहस्पतिवार की रात युवक से नकदी और मोबाइल लूटकर भाग रहे बाइक सवार दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से एक बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया गया जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। इस दौरान हाथ में गोली लगने से एक दरोगा भी घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक बाइक, तमंचा, कारतूस, लूटा गया मोबाइल, करीब पांच हजार रुपये और एक दिन पहले शामली में दरोगा की पत्नी की लूटी गई चेन बरामद होने का दावा किया।
शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे वह औद्योगिक चौकी पर पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी समय सूचना मिली कि कैराना रोड पर रजबहे के निकट सचिन शर्मा निवासी गांव ऐरटी से बाइक सवार दो बदमाश पांच हजार रुपये और मोबाइल लूटकर कैराना की तरफ भागे है। इस सूचना पर उन्होंने शामली की तरफ से बाइक पर आ रहे दो संदिग्ध युवकों को देखकर उन्हें रोकने की कोशिश की। मगर, दोनों युवक बाइक को मोड़कर पीछे की तरफ भाग निकले। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो युवक बाइक को गैस एजेंसी के बराबर में कच्चे रास्ते पर मोड़कर खेतों की तरफ भाग निकले। आगे रास्ता बंद होने दोनों की बाइक फिसलकर गिर गई। इस पर युवकों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसमें दरोगा योगेंद्र सिंह बाजू में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल होकर वहीं गिर गया जबकि दूसरा बदमाश फरार हो गया। पुलिस ने बदमाश को पकड़कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से लूटा गया मोबाइल, पांच हजार रुपये, एक सोने की चेन, एक तमंचा, दो कारतूस, एक खोखा और एक बिना नंबर की बाइक बरामद हुई। मुठभेड़ की सूचना पर रात में ही एएसपी राजेश श्रीवास्तव और सीओ भवन प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे और फरार बदमाश की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। साथ ही घायल बदमाश और दरोगा का सीएचसी शामली में उपचार कराया गया।
कोतवाल ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम सन्नी निवासी कोटा थाना इंद्रगढ़ जिला बूंदी, राजस्थान बताया, जो पिछले कुछ दिनों ने झिंझाना क्षेत्र के गांव दूधली में रिश्तेदारी में रह रहा था। उसने अपने फरार साथी का नाम राहुल निवासी गांव खानपुर थाना झिंझाना बताया, जो शामली कोतवाली से गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित चल रहा है। पकड़ा गया बदमाश शातिर है, जो लूट, चेन स्नेचिंग समेत कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। बरामद सोने की चेन बुधवार को माजरा रोड पर अलीगढ़ डीआइजी कार्यालय में तैनात दरोगा शरणवीर की पत्नी सुचिता तोमर से लूटी गई थी। बदमाश का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
शामली। मुठभेड़ में बदमाश सन्नी को गिरफ्तार कर अपनी पीठ थपथपाने वाली पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बुधवार की शाम को ही सन्नी ने राजीव निवासी भैंसवाल के करीब चार हजार रुपये छीन लिए थे। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और और उसके कब्जे से छीनी गई रकम बरामद कर ली थी। आरोप है कि पुलिस ने उस पर कार्रवाई करने के बजाए उसे छोड़ दिया था। पहले दिन नकदी छीनना और अगले दिन लूट की वारदात की घटना होने से पुलिस की कार्यशैली सवालों में घेरे में आ गई है। अगर पुलिस उसी समय बदमाश को पकड़ लेती तो अगले दिन लूट की घटना नहीं होती। इसे लेकर लोगों में कई चर्चाएं हो रही है।
इन्होंने कहा ..........
यह मामला जानकारी में आने पर इसमें इसकी त्वरित जांच कराई गई। जांच में सामने आया कि बुुधवार को शातिर बदमाश सन्नी ने दिल्ली बस स्टैंड से राजीव कुमार निवासी भैंसवाल से चार हजार रुपये झपट्टा मारकर छीन लिए थे। राजीव ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया था। सख्ती करने पर सन्नी ने छीने गए रुपये वापस कर दिए थे और हाथ जोड़ते हुए माफी मांगकर चालाकी से वहां से खिसक गया था। ये मामला कोतवाली ही नहीं पहुंचा था। इस घटना के बाद सनी उत्साहित हो गया और उसने अगले दिन लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस की तत्परता से ही सन्नी पकड़ा गया और लूट गई रकम की शत प्रतिशत बरामदगी हुई है। इस संबंध में कोई शिकायत या तहरीर नहीं मिली है, यदि आती है तो उसे संज्ञान में लेकर कार्रवाई होगी। - अजय कुमार एसपी शामली।