फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Anti-Romeo Squad built in Carana

कैराना में बना एंटी रोमियो स्क्वाॅड

Wed, 22 Mar 2017 04:07 PM IST
शामली, अमर उजाला बयूरो
शामली, अमर उजाला बयूरो Updated Wed, 22 Mar 2017 04:07 PM IST
विज्ञापन
Anti-Romeo Squad built in Carana
अपराध - फोटो : अमर उजाला
कैराना। प्रदेश में आदित्यनाथ योगी के मुख्यमंत्री बनते ही कैराना कोतवाली पुलिस ने एसपी ने आदेश पर एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन कर दिया। इसमें एक दरोगा और तीन कांस्टेबल को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा बालिकाओं के स्कूल कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर महिला कांस्टेबल सिविल वर्दी में तैनात की जाएंगी। एसपी ने कोतवाली पहुंचकर टॉप टेन अपराधियों की सूची, रेत माफिया, भूमाफिया, शराब तस्करों, गोतस्करों और बिना लाइसेंस मीट की दुकान चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने सोमवार को प्रदेश के सभी अधिकारियों को विडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा कानून व्यवस्था को चाकचौबंद करने के आदेश दिए थे। इसके अनुपालन में मंगलवार शाम एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को थाना क्षेत्र में एंटी रोमियो स्क्वायड बनाकर मनचलों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि एसपी के आदेश पर एंटी रोमियो स्क्वायड बना दिया गया है। इसमें एक दरोगा और तीन कांस्टेबल वर्दी में तैनात रहेंगे। बालिकाओं के स्कूल-कॉलेजों, मंदिरों के आसपास, ट्यूशन जाने के समय सिविल ड्रेस में पुरुष और महिला कांस्टेबल क्षेत्र में घूमकर मजनुओं पर कड़ी नजर रखेंगे। अपराधियों के खिलाफ शीघ्र ही अभियान चलाया जाएगा।

सत्ता बदलते ही बदल गए पुलिस के तेवर
कैराना। यूपी में भाजपा सरकार बनते ही पुलिस-प्रशासन की सख्ती शुरू हो गई। कैराना में अवैध रूप से बिक रहे पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर पुलिस ने चेतावनी दे डाली। एक लाख से अधिक की आबादी वाले कैराना कस्बे में कोई पेट्रोल पंप नहीं है। पिछले कई वर्षों से लोग पानीपत-खटीमा राजमार्ग के अलावा कस्बे के गली मोहल्लों में खुले आम डीजल पेट्रोल बेच रहे हैं।


कहीं कहीं तो ज्यादा रुपये कमाने की होड़ में मिलावटी पेट्रोल और डीजल भी बेच रहे हैं। तीन दिन पहले भाजपा सरकार के अस्तित्व में आने के बाद प्रशासन ने भी कानून की सुध ली। जिसके चलते मंगलवार को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कानूनगो और लेखपालों की टीम ने कस्बे की पेट्रोल-डीजल की दुकानों पर जाकर चेतावनी दी कि अगर कोई पेट्रोल-डीजल बेचता मिलेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा चेतावनी दिए जाने पर डीजल बेचने वालों में हड़कंप मच गया। मामले में उपजिलाधिकारी भानू प्रताप यादव ने बताया कि अवैध रूप से डीजल पैट्रोल बेचने वालों पर नकेल कसी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed