{"_id":"60c8f2968ebc3e33212451e9","slug":"another-brother-injured-in-a-road-accident-also-died-shamli-news-mrt542912063","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल दूसरे भाई की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में घायल दूसरे भाई की भी मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में घायल दूसरे भाई की भी मौत
झिंझाना (शामली)। थानाक्षेत्र में करनाल हाईवे पर गांव लक्ष्मणपुरा के निकट दुर्घटना में घायल दूसरे भाई की भी करनाल अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार देर रात मौत हो गई। दो भाइयों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
सोमवार शाम को करनाल हाईवे पर गांव लक्ष्मणपुरा के निकट कार की चपेट में आकर गांव वेदखेड़ी निवासी बाइक सवार दो भाई सादीन (22) व हुसैन (20) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। करनाल अस्पताल ले जाते समय बीच रास्ते में सादीन की मौत हो गई थी। हुसैन को करनाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर रात परिजनों ने मुआवजा व अन्य मांगों को लेकर शव को करनाल हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया था, लेकिन कुछ ही देर बाद ही प्रभारी निरीक्षक झिंझाना के समझाने और कार्रवाई का आश्वासन देने पर लोगों ने जाम खोल दिया था। देर रात में उपचार के दौरान हुसैन की भी मौत हो गई। दो सगे भाइयों की मौत होने से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
एक साल पहले तीसरे भाई की हुई थी मौत
गांव वेदखेड़ी निवासी सादीन के बड़े भाई हाशिम की भी करीब एक साल पहले मंसूरा रोड पर रोटन गांव के पास पिकअप से टकराने पर मौत हो गई थी। गांव निवासी सलीम के सात बेटों में तीन बेटों की एक साल में दुर्घटना का शिकार होने से गांव में शोक छाया हुआ है।