{"_id":"572ce7c04f1c1b083f5cd252","slug":"anesthesia-made-the-unclaimed","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवेदनहीनता ने बना दिया लावारिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवेदनहीनता ने बना दिया लावारिस
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Sat, 07 May 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में मुजफ्फरनगर के हरखेड़ा निवासी ज्ञानेंद्र (65) सहारनपुर की ओर से आने वाली ट्रेन से लौट रहा था। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे ट्रेन हिंड रेलवे स्टेशन पर पहुंची, तो वृद्ध की हालत बिगड़ गई। यात्रियों की सूचना पर स्टेशन मास्टर ने सिक्का रेलवे स्टेशन पर वृद्ध को ट्रेन से उतार लिया। और 108 एंबुलेंस से वृद्ध को थानाभवन सीएचसी भेजा, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
चालक आलोक और ईएमटी महेंद्र वृद्ध का शव अस्पताल में पहुंचे तो स्वास्थ्य कर्मियों ने शव लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद एंबुलेंस शव को लेकर शामली अस्पताल में पहुंची, लेकिन यहां भी वृद्ध का शव नहीं रखवाया गया। करीब एक घंटे तक एंबुलेंस शव को लेकर घूमती रही। कोतवाली पुलिस को भी सूचना दी गई, लेकिन वह भी नहीं पहुंची। बाद में जीआरपी थाने को सूचना दी गई, तो वहां से दरोगा को साथ भेजा गया। जीआरपी एसओ रंजन शर्मा ने बताया कि वृद्ध सांस का मरीज था, इसकी वजह से ही उसकी मौत हुई है। सुबह होने पर परिजन वृद्ध के शव को ले गए।
विज्ञापन