फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ambulance workers strike ends

एंबुलेंसकर्मियों की हड़ताल खत्म, मरीजों को मिली राहत

Tue, 27 Jul 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Ambulance workers strike ends
एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल खत्म
विज्ञापन

शामली। छह सूत्री मांगों को लेकर जिले में एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल दोपहर में समाप्त हो गई। सभी कर्मचारियों के काम पर लौट आने से सभी एंबुलेंसों का संचालन शुरू हो गया, जिससे मरीजों को राहत मिली है।

जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग 108, 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ उप्र के प्रांतीय आह्वान पर छह सूत्री मांगों को लेकर जिले के एंबुलेंस कर्मचारी शुक्रवार से आंदोलनरत थे। जिले में डायल 108 की 11, 102 की 15 और एएलएस की दो एंबुलेंस संचालित है। सोमवार को एंबुलेंस कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर जिला अस्पताल में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया था। संघ के जिलाध्यक्ष अमित बालियान ने बताया कि कर्मचारियों को ठेके पर न रखकर एनएचएम में समायोजित करने, कंपनी बदलने पर कर्मचारी न बदले जाने, कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले कर्मचारियों को 50 लाख रुपये की बीमा राशि आश्रितों को देने समेत छह मांगों को लेकर 23 जुलाई से तीन दिवसीय धरना दिया गया। इसके बाद भी शासन द्वारा उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिए जाने पर सोमवार को कार्य बहिष्कार कर एंबुलेंस को जिला अस्पताल में खड़ा कर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इमरजेंसी सेवा चालू रखने के लिए 108 की तीन एंबुलेंस संचालित रखी गई थी। एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल के कारण मरीज परेशान रहे थे। मंगलवार सुबह दो एएलएस एंबुलेंस का और संचालन शुरू कर दिया गया था। दोपहर के समय हड़ताल खत्म होने पर सभी कर्मचारी काम पर लौटे और सभी एंबुलेंस का संचालन शुरू हो गया। एंबुलेंस चलने से मरीजों को राहत मिली। एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी ललित मोहन जोशी ने बताया कि हड़ताल खत्म होने पर दोपहर से एंबुलेंस संचालित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed