फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Along with studies in schools, children will also show their strength in sports

विद्यालयों में पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी दम दिखाएंगे बच्चे

Tue, 07 Jun 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Along with studies in schools, children will also show their strength in sports
शामली। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों में पढ़ाई के साथ बच्चे खेलकूद में भी दमखम दिखाएंगे। शैक्षिक सत्र 2022-23 में विद्यालयों में खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित कराएं जाएंगे। खेलकूद प्रतियोगिताएं विद्यालय स्तर से लेकर राज्य स्तर तक होगी।
विज्ञापन

जिले में बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा कक्षा एक से आठ तक के 596 विद्यालय संचालित है। इन विद्यालयों में लगभग 91 हजार बच्चे नामांकित है। नए शैक्षिक सत्र 2022-23 में बच्चों को विद्यालयों में पढ़ाई के साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं के अलावा स्काउट की गतिवधियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराएं जाएंगे। शासन ने बच्चों की रुचि के अनुसार खेलकूद की गतिविधियों में जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। इसका कलेंडर भी शासन ने जारी किया है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद की तरफ से जारी कलेंडर के अनुसार एक अगस्त तक विद्यालय स्तर से न्याय पंचायत स्तर तक खेलकूद प्रतियोगिताएं होगी। सितंबर के पहले सप्ताह में ब्लाक स्तर पर और अक्तूबर के पहले सप्ताह तक जिला स्तर पर प्रतियोगिताएं होंगी। नवंबर के पहले सप्ताह तक मंडल स्तर पर और 30 नवंबर तक राज्य स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताएं होगी। सप्ताह में पहले चार दिन में खेलकूद और व्यायाम और अंतिम दो दिन में स्काउट की गतिविधियों का नियमित रूप से आयोजन कराने के निर्देश दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा के सामुदायिक सहभागिता के जिला समन्वयक अमित कुमार ने बताया कि शासन से विद्यालयों में पढ़ाई के साथ खेलकूद प्रतियोगिताएं भी कराए जाने के निर्देश मिले हैं। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद विद्यालय खुलने पर खेलकूद की गतिविधियां शुरू कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होगी खेलकूद प्रतियोगिताएं:
एथलेटिक्स, कुश्ती, वॉलीबाल, खो-खो, टेबिल टेनिस, बैडमिंटन, हैंडबाल, कबड्डी, हॉकी, बॉस्केट बाल, फुटबाल, तैराकी, जूड़ो, योगा, जिमनास्टिक, व्यायाम एवं विशेष प्रदर्शन।
सांस्कृतिक कार्यक्रम: लोकगीत, राष्ट्रीय एकांकी, लोकनृतय, समूह गान और अंत्याक्षरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed