{"_id":"653d5976183501ab2b052c64","slug":"allegations-of-irregularities-in-repair-of-dustbin-jcb-machine-and-purchase-of-poklane-machine-shamli-news-c-26-1-smrt1056-11165-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: डस्टबिन, जेसीबी मशीन ठीक कराने और पोकलेन मशीन खरीद में अनियमितता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: डस्टबिन, जेसीबी मशीन ठीक कराने और पोकलेन मशीन खरीद में अनियमितता का आरोप
Sun, 29 Oct 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
शामली। वार्ड 23, 16 व नौ के सभासदों ने नगर पालिका के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और पालिका में भ्रष्टाचार का आरोप हुए डीएम से शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में डस्टबिन खरीद, जेसीबी मशीन ठीक कराने और पोकलेन खरीदने सहित सात बिंदुओं में अनियमितता बरती गई है। उन्होंने हैंडपंप लगाने में भी ठेकेदार पर खेल करने का आरोप लगाते हुए डीएम से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
शहर के वार्ड 23 सभासद निशिकांत संगल, वार्ड 16 सभासद अनिल उपाध्याय, वार्ड नौ सभासद के पति शैलेंद्र डीएम कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उनके वार्डों में पानी दूषित होने के कारण हैंडपंप लगाए जा रहे हैं और यहां हैंडपंप लगाने का कार्य 280 फीट पर होना था, लेकिन नगर पालिका से मिलीभगत कर ठेकेदार अब 180 व 200 फीट पर हैंडपंप लगाने का कार्य कर रहा है। ठेकेदार पाइप डालने में खेल कर रहा है और यह पाइप घटिया कंपनी के लगाए जा रहे हैं। सभासदों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका ने 150 जोडी स्टील के डस्टबिन 15830 रुपये की दर से खरीदे थे, लेकिन इनका यह नहीं पता है कि वहां कहां-कहां लगे हैं। आरोप है कि नगर पालिका में टाटा ऐसीई 12 नग आए और उनकी कीमत 11 लाख 21 हजार है, जबकि चेचिस की कीमत एजेंसी से आती है, लेकिन इसमें खेल किया गया है। पोकलेन मशीन खरीदने का अधिक बिल बनाने, जेसीबी मशीन ठीक कराने के नाम पर साढ़े पांच लाख रुपये का बिल बनाया गया है और तीन लाख 85 हजार रुपये का भुगतान किया गया है, लेकिन आज तक भी जेसीबी मशीन ठीक नहीं हुई है। नगर पालिका में जेसीबी की एक नग खरीदी गई है, जिसकी कीमत 39 लाख पचास हजार रुपये है, दो पानी के टैंकर की कीमत आठ लाख 85 रुपये है, जबकि यह दस से 12 रुपये लीटर का रेट है। ईओ रामेंद्र सिंह का कहना है कि ये सभी मामले मेरी तैनाती से पहले के हैं। शिकायत आने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।