{"_id":"621fbdbfe68e7953ed796dc2","slug":"all-three-waves-of-corona-were-heavy-on-men-shamli-news-mrt5790070147","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की तीनों लहर पुरुषों पर रही भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की तीनों लहर पुरुषों पर रही भारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिले में कोरोना की तीनों लहर महिलाओं पर कम और पुरुषों पर भारी पड़ी हैं। स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में अब तक कोरोना से जो 48 मौत दर्ज हुई हैं, उनमें महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की संख्या दोगुनी है। जिले में 32 पुरुष और 16 महिलाओं की मौत दर्ज की गई है।
जिले में कोरोना का पहला केस 23 मार्च 2020 को आया था। यह केस सहारनपुर मंडल का पहला केस था। उसके बाद से कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता गया। पहली लहर में स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में कोरोना से 32 मौत दर्ज की गई। पिछले साल दूसरी लहर में कोरोना ने कहर बरपाया। कोरोना के घातक स्वरूप ने फेफड़ों में संक्रमण और सांस लेने की समस्याएं ज्यादातर सामने आई थी। कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से वैसे तो लोगों के मरने वालों की संख्या ज्यादा रही, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में मात्र 13 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में कोरोना का नया स्वरूप ओमिक्रॉन का संक्रमण तेजी से फैला, लेकिन घातक न होने की वजह से यह नुकसानदायक नहीं रहा। साथ ही कोरोना संक्रमण की चपेट में आए लोग तीन चार दिन में होम आइसोलेशन में ठीक भी हुए। तीसरी लहर में मात्र तीन मौत स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में दर्ज हुई। जिले में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 48 दर्ज हुई हैं। इनमें पुरुष वर्ग में 32 और महिला वर्ग में 16 महिलाएं शामिल हैं। इस तरह से देखा जाए तो कोरोना संक्रमण महिलाओं से ज्यादा पुरुषों पर भारी पड़ा है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. जाहिद अली त्यागी ने बताया कि जिले में कोरोना से 48 मौत हुई है, जिनमें 16 महिला व 32 पुरुष वर्ग में हुई है।
41 से 60 साल के बीच हुई सबसे ज्यादा 23 मौत
शामली। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना से सबसे ज्यादा 23 मौत 41 से 60 साल के बीच वालों की हुई है जबकि सबसे कम एक मौत 20 साल से कम आयु वर्ग में हुई है। इसके अलावा 21 से 40 साल वर्ग में 11 और 60 साल से अधिक वाले 13 लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
जिले में कोरोना की स्थिति
कुल सैंपल - 1065904
कुल पॉजिटिव - 16634
ठीक हुए - 16578
कोरोना से मौत - 48
सक्रिय केस - आठ
जिले में नहीं मिला कोरोना संक्रमित, दो हुए ठीक
शामली। जिले में बुधवार को कोरोना का नया केस नहीं मिला है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. जाहिद अली त्यागी ने बताया कि लगभग दो हजार सैंपलों की जांच हुई है, जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। पूर्व में मिले कोरोना के दो मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब जिले में सक्रिय केस की संख्या आठ रह गई है।