{"_id":"61b0feae986cc3753a14ae13","slug":"all-three-accused-of-robbery-from-stenographer-s-wife-sent-to-jail-shamli-news-mrt568212561","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेनोग्राफर की पत्नी से लूट करने के तीनों आरोपियों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेनोग्राफर की पत्नी से लूट करने के तीनों आरोपियों का चालान
विज्ञापन
स्टेनोग्राफर की पत्नी से लूट के तीनों आरोपी जेल भेजे
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काकानगर में डीएम के स्टेनोग्राफर की पत्नी से घर में घुसकर लूट के प्रकरण में पकड़े गए होमगार्ड समेत तीनों आरोपियों का पुलिस ने चालान कर दिया। इस मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए एक और व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
मंगलवार दोपहर को मोहल्ला काकानगर में डीएम शामली के स्टेनोग्राफर आशुतोष सिंघल के घर में घुसकर उनकी पत्नी सीमा को तमंचे से आतंकित कर दो बदमाशों ने नकदी लूट ली थी। लूट के बाद पैदल भाग रहे बदमाशों का लोगों ने पीछा किया तो बदमाशों ने तमंचे से फायर कर दिया था। लोगों ने दोनों बदमाशों जितेंद्र निवासी बावली जिला बागपत और रजनीश निवासी गांव बाबरी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। बाद में पुलिस ने रजनीश के चचेरे भाई अरविंद को भी गिरफ्तार कर लिया था। अरविंद होमगार्ड विभाग में है और वर्तमान में उसकी ड्यूटी स्टेनोग्राफर आशुतोष के कार्यालय में चल रही थी। पुलिस के मुताबिक होमगार्ड ही लूट का सूत्रधार रहा।
इस मामले में आशुतोष की तरफ से शहर कोतवाली में घर से 50 हजार रुपये लूटे जाने की तहरीर दी थी। इस मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए एक और व्यक्ति को हिरासत में लिया है। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि सर्विलांस और मोबाइल की कॉल डिटेल आदि के द्वारा इस बात की जांच की जा रही है कि लूट की साजिश में कोई अन्य भी शामिल रहा या नहीं। इस मामले में संदिग्ध मिले लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।