फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   All rivers including Yamuna-Krishna should be pollution free: DM

यमुना-कृष्णा समेत सभी नदियां प्रदूषण मुक्त हों : डीएम

Wed, 08 Dec 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
All rivers including Yamuna-Krishna should be pollution free: DM
शामली कलेक्ट्रेट सभागार में वृक्षारोपण समिति एवं हिन्डन सहायक नदियों को प्रदूषण मुक्त कराए जान? - फोटो : SHAMLI
यमुना-कृष्णा समेत सभी नदियां प्रदूषण मुक्त हों : डीएम
विज्ञापन

शामली। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि यमुना-कृष्णा समेत सभी नदियों में आ रहे प्रदूषण के स्रोतों को चिह्नित करके उनका निदान किया जाए। जिले की यमुना-कृष्णा समेत अन्य नदियों को अविरल बनाने के लिए काम होना चाहिए। उन्होंने जैव विविधता समिति का पुनर्गठन करने के उन्होंने निर्देश दिए।

मंगलवार को डीएम की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति एवं हिंडन सहायक नदियों को प्रदूषण मुक्त बनाने के संबंध में बैठक हुई। जिसमें डीएम ने अधिकारियों को ठोस अपशिष्ट, तरल अपशिष्ट प्लान तैयार करने, ग्राम पंचायत जैव विविधता प्रबंधन समिति का पुनर्गठन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कृष्णा नदी में आ रहे प्रदूषण के स्रोतों को चिह्नित करने तथा प्रदूषण की मौजूदा समस्या व उसका समाधान, जैव विविधता समिति का पुनर्गठन किया जाना आवश्यक है। बैठक में अपशिष्ट (सॉलिड वेस्ट) प्रबंधन प्लान तैयार करने, जल प्रबंधन गुणवत्ता तालाबों झीलों के पानी की जांच की स्थिति का विवरण तैयार करने पर भी चर्चा हुई। बैठक में एडीएम संतोष कुमार सिंह, डीडीओ प्रमोद कुमार, जिला वन अधिकारी विनय कुमार, डॉ. उमर सेफ, चिकित्सा अधिकारी आदि मौजूद रहे।

शामली कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित  बैठक में भाग लेते अधिकारी

शामली कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में भाग लेते अधिकारी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed