फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Akash of Shamli got 23rd rank in CDS exam

शामली के आकाश का सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन

Sun, 03 Oct 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Akash of Shamli got 23rd rank in CDS exam
शामली। शहर निवासी आकाश राणा सीडीएस (कंबाइंड डिफेंस सर्विस) परीक्षा उत्तीर्ण की है। आकाश को परीक्षा में 23वीं रैंक मिली है। उनकी इस सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

आकाश राणा थलसेना के लिए चयनित हुए हैं, वह शीघ्र ही ट्रेनिंग पर रवाना होंगे। जहां ट्रेनिंग के बाद पासआउट परेड में उन्हें लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्ति मिलेगी। आकाश के पिता एपीएस राणा झांसी में रेलवे पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं। जबकि माता कमलेश देवी सिंभालका में प्रधानाध्यापिका हैं। आकाश की प्रारंभिक शिक्षा सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल में हुई। इसके बाद उच्च शिक्षा पिता के पास रहकर झांसी में बुंदेलखंड विवि से प्राप्त की। आकाश ने घर पर रहकर ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की। तीसरे प्रयास में उन्हें यह सफलता मिली है। आकाश ने अपनी सफलता का श्रेय पूरे परिवार को दिया है। उनकी सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है। मूल रूप से उनका परिवार बागपत के दाहा गांव का रहने वाला है। पिछले कई वर्ष से वह शामली में रह रहे हैं। आकाश के तहेरे भाई सुनील राणा अर्जुन अवार्डी पहलवान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed