फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   "AIMIM does not want to see Yogi become CM for a third time"; Owaisi also takes aim at SP and Congress

UP: "योगी को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनते नहीं देखना चाहती एआईएमआईएम", ओवैसी ने सपा-कांग्रेस पर भी साधा निशाना

Sun, 25 Oct 2026 09:58 PM IST
Pratyush Sharma न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, शामली
न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, शामली Published by: Pratyush Sharma Updated Sun, 25 Oct 2026 09:58 PM IST
सार

एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सपा, कांग्रेस, बसपा और आप पर निशाना साधाते हुए कहा, जब तक अब्दुल नेता नहीं बनेगा, मसलों का हल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनते नहीं देखना चाहती। कहा जो दल योगी आदित्यनाथ को दोबारा मुख्यमंत्री बनने से रोकना चाहते हैं, एआईएमआईएम उनके साथ जाने को तैयार है।

विज्ञापन
"AIMIM does not want to see Yogi become CM for a third time"; Owaisi also takes aim at SP and Congress
मंच से संबोधित करते असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैराना में तितरवाड़ा रोड पर मैदान में आयोजित जनसभा में पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी ने मीडिया से बातचीत के दौरान प्रदेश की राजनीति में अल्पसंख्यक समाज की भागीदारी और नेतृत्व का मुद्दा उठाते हुए कहा कि समाज के अपने राजनीतिक नेतृत्व के बिना रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों की समस्याओं और जमीन से जुड़े विवादों का हल नहीं होगा।

विज्ञापन
Trending Videos

"AIMIM does not want to see Yogi become CM for a third time"; Owaisi also takes aim at SP and Congress
जनसभा में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

सपा-कांग्रेस से सवाल क्यों नहीं
ओवैसी ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी ने करीब 380, कांग्रेस ने 400, बसपा ने 400 और आम आदमी पार्टी ने करीब 300 उम्मीदवार उतारे थे। इसके बावजूद इन पार्टियों से यह सवाल नहीं किया जाता कि उनके चुनाव लड़ने से किसे फायदा होगा। उन्होंने सवाल किया कि एआईएमआईएम के चुनाव लड़ने पर ही उसे निशाना क्यों बनाया जाता है। उन्होंने भाजपा की वर्ष 2014, 2017, 2019, 2022 और 2024 में हुई चुनावी जीत का जिक्र करते हुए विपक्षी दलों की राजनीतिक रणनीति पर भी सवाल उठाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य राजनीतिक दलों को भी घेरा
ओवैसी ने बिहार में एआईएमआईएम के चार विधायकों के दूसरे दल में जाने और महाराष्ट्र में शिवसेना के विभाजन का जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक दल अलग-अलग घटनाओं पर अपनी सुविधा के अनुसार प्रतिक्रिया देते हैं। उन्होंने कहा कि चुनावी राजनीति में सभी दलों के लिए एक समान मापदंड होना चाहिए। ओवैसी ने आरोप लगाया कि कुछ दल चाहते हैं कि अल्पसंख्यक समाज उन्हें वोट दे, लेकिन अपने अन्य मुद्दों पर सवाल न उठाए। 

विज्ञापन

मकान, मस्जिद, रोज़गार, किसानों पर भी छेड़ी बात
ओवैसी ने मकानों पर कार्रवाई, मस्जिदों से जुड़े विवाद और लोगों को जेल भेजे जाने के मामलों का भी जिक्र किया। रामपुर में आजम खान का जिक्र करते हुए कहा कि यदि वे उनसे मिलने नहीं जाते तो क्या दूसरे राजनीतिक दल उनसे मिलने जाते। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के मुद्दों को केवल चुनाव तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों की समस्याओं, जमीन के विवादों और इबादतगाहों से जुड़े मामलों पर भी राजनीतिक दलों को आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दल चाहते हैं कि अल्पसंख्यक समाज उन्हें वोट दे, लेकिन अपने अन्य मुद्दों पर सवाल न उठाए।

एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सपा, कांग्रेस, बसपा और आप पर निशाना साधाते हुए कहा, जब तक अब्दुल नेता नहीं बनेगा, मसलों का हल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनते नहीं देखना चाहती। कहा जो दल योगी आदित्यनाथ को दोबारा मुख्यमंत्री बनने से रोकना चाहते हैं, एआईएमआईएम उनके साथ जाने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed