फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Agents protest at LIC office

एलआईसी कार्यालय पर अभिकर्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन

Mon, 05 Sep 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Agents protest at LIC office
शामली में एलआईसी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करते एलआईसी के एजेंट। - फोटो : SHAMLI
एलआईसी कार्यालय पर अभिकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

शामली। भारतीय जीवन बीमा निगम अभिकर्ता संघ शाखा के तत्वावधान में सोमवार को अभिकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर निगम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया।

भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ता सोमवार सुबह एलआईसी कार्यालय के बाहर इकट्ठे हुए और प्रदर्शन कर धरना दिया। संघ के अध्यक्ष विकास धीमान ने बताया कि पॉलिसी धारकों और अभिकर्ताओं की मांगों को लेकर देश में सभी शाखाओं पर धरना-प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि पॉलिसी धारकों के बोनस में वृद्धि, ऋण व अन्य वित्तीय लेनदेन पर ब्याज दरों में कमी, कुशल सेवाएं, बीमा पॉलिसी से जीएसटी हटाने, अभिकर्ताओं के लिए ग्रुप मेडिक्लेम सुविधा, अभिकर्ताओं के लिए पेंशन स्कीम, टर्म इंश्योरेंस, क्लब नियमों व एडवांस की योजनाओं में संशोधन, बच्चों की शिक्षा ऋण सुविधा, अभिकर्ता कल्याण कोष की स्थापना आदि मांगों पर तुरंत विचार कर लागू करने की मांग की गई। यहां मंडल उपाध्यक्ष रामकुमार, सुबोध कुमार, विकास धीमान, अंकित सिंघल, विश्वास चौहान, रवींद्र मलिक, कंवरपाल सिंह, सत्तार अली, महमूद अली, राजेश सैनी, रामप्रसाद, धनंजय शर्मा, कंवरपाल शर्मा, रामकुमार, आजाद सिंह, तेजपाल सिंह व अंकुल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed