{"_id":"5b0d99374f1c1bf96e8b55ac","slug":"after-the-polling-the-candidates-removed-the-tiredness","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के बाद प्रत्याशियों ने मिटाई थकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के बाद प्रत्याशियों ने मिटाई थकान
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Tue, 29 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
चुनाव के बाद समर्थकों के साथ वार्ता करतीं मृंगाका सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के कैराना लोकसभा उपचुनाव संपन्न होने के बाद प्रत्याशियों ने अपनी थकान मिटाई। प्रत्याशियों ने परिवार के बीच रहकर फुर्सत भरे पल में कई मसलों पर विस्तार से चर्चा की। हालांकि अभी लोकसभा क्षेत्र के 73 बूथों पर बृहस्पतिवार को पुनर्मतदान को लेकर प्रत्याशी और उनके समर्थकों की धड़कने बढ़ी रही। इसके अलावा मतदान के प्रतिशत को लेकर समर्थकों से बातचीत में प्रत्याशियों का अधिकांश वक्त गुजरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना लोकसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा के बाद से ही प्रत्याशी अपनी अपनी जीत के लिए दिन रात भागदौड़ करने में लगे थे। सोमवार को मतदान संपन्न हो गया, जिसके बाद मंगलवार को दोनों प्रमुख प्रत्याशियों में भाजपा से मृगांका सिंह और रालोद से तबस्सुम हसन ने घर पर रहकर थकान मिटाया। कैराना में मायापुर फार्म हाउस पर भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह सुबह अपने समर्थकों के साथ बैठकर मतदान के प्रतिशत को लेकर बातचीत करती नजर आईं। उन्होंने बताया कि सुबह करीब सात बजे जाग गई थी। इसके बाद स्नान करके पूजा - पाठ की। उन्होंने बताया कि काफी दिन से जनसंपर्क अभियान में लगी रहीं।
गांव दर गांव घूमी, अब थकान महसूस कर रही हूं। दिन निकलते ही फार्म हाउस पर समर्थकों की भीड़ जुटनी प्रारंभ हो गई, जिसके बाद वह समर्थकों के बीच बैठीं और मतदान के आंकड़ों की गुणा - भाग में लगी रही। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के मतदाताओं ने उसे भरपूर समर्थन दिया है। मतदाताओं के समर्थन के चलते वह अपनी जीत के प्रति पूरी तरह संतुष्ट हैं। वहीं, रालोद प्रत्याशी तबस्सुम हसन कैराना में मोहल्ला आल दरम्यान स्थित अपने आवास पर समर्थकों के साथ बैठी वार्ता में शामिल रहीं। उन्होंने बताया कि पवित्र रमजान माह में वह प्रतिदिन की भांति सुबह तीन बजे जागीं, जिसके बाद नमाज अदा की। फिर सहरी में भोजन किया। इसके बाद थोड़ा आराम किया और सुबह फिर जल्दी उठ गई। वहीं, तबस्सुम हसन के बेटे विधायक नाहिद हसन समर्थकों से मिलने सहारनपुर क्षेत्र में रवाना हो गए। तबस्सुम ने कहा कि वह अपनी जीत को लेकर पूरी तरह से संतुष्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन