फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Advisors show treatment of fever

सलाहकार बताएंगे बुखार का उपचार

Thu, 22 Sep 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 22 Sep 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Advisors show treatment of fever
health - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। बुखार से जूझ रहे जिले में पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हालत यह है कि अस्पताल में आठ बजे से दो बजे तक पैर रखने की जगह नहीं है, जिसके चलते ज्यादातर मरीज समयाभाव के चलते इलाज से वंचित रह जाते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस समस्या से निपटने के लिए बेहतर कदम उठाया गया है।
विज्ञापन


अब शामली अस्पताल में चौबीस घंटे बुखार पीड़ितों को देखा जाएगा। इमरजेंसी मेडिकल आफिसर चौबीस घंटे अब बुखार के मरीजों को सलाह देने के साथ ही उनका उपचार भी करेगा। यही नहीं यदि मरीज गंभीर है तो उसको हर हाल में भर्ती किया जाएगा या फिर उसको रेफर किया जाएगा। 
विज्ञापन


डिलीवरी के संबंध में शामली अस्पताल को मिला स्टार रेटिंग 
शामली। शासन द्वारा शामली अस्पताल को एक साल में साठ सीजर करने का लक्ष्य दिया गया था। इसी के चलते शामली अस्पताल द्वारा छह महीने में साठ से अधिक सीजर पूरे कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके चलते लखनऊ द्वारा शामली अस्पताल में प्रदेश की अन्य सीएचसी में सबसे ज्यादा आपरेशन करने के मामले में स्टार रेटिंग दी गई है। उधर, सीएचसी प्रभारी शामली -डा. जगमोहन ने बताया कि सीएचसी में बुखार से निपटने के लिए चौबीस घंटे सलाहकार डाक्टर की तैनाती की गई है, ताकि बुखार के चलते मरीजों को बाहर न जाना पड़े। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed