फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Adopt the formula of a healthy body without medicine

सात दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का सांसद ने किया शुभारंभ

Mon, 12 Sep 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Adopt the formula of a healthy body without medicine
सात दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का सांसद ने किया शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति की ओर से सात दिवसीय निशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हो गया। प्राकृतिक चिकित्सक सतीश कुमार गर्ग ने प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति की जानकारी दी।

रविवार को माजरा रोड स्थित चौधरी चरण सिंह बरातघर में शिविर का शुभारंभ सांसद प्रदीप चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी के सपनों को साकार करने के लिए स्वयं चिकित्सक बनकर प्राकृतिक चिकित्सा अपनाएं। बिना दवा निरोगी काया का फार्मूला अपनाएं। पहले दिन प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. सतीश कुमार गर्ग ने दिनचर्या और खानपान की जानकारी दी। उन्होंने स्वस्थ जीवन जीने का तरीका समझाते हुुुए कहा कि सुबह उठते समय एक गिलास में गुनगुने पानी का प्रयोग करें। उसमें नींबू, मधु, आंवला रस, एक चुटकी सेंधा नमक भी का भी प्रयोग करें। अंकुरित अनाज, साबुत मूंग या लोबिया, एक मुट्ठी चना खाकर स्वस्थ रहे। दोपहर के समय भोजन में छिलके वाली दाल, मांड युक्त चावल, दही छाछ का प्रयोग करें। अधिक सलाद की मात्रा, खाने में खटाई, बर्फ व ठंडे पानी पीने से बचें। रात में सोने से पहले दो घंटा पहले भोजन करें। विशिष्ट अतिथि पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, आर्य समाज के संरक्षक रघुवीर सिंह आर्य रहे। समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र विश्वकर्मा ने अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र देवा ने किया। शिविर में रामेश्वर दयाल, सत्यपाल आर्य, महिपाल शर्मा, नरेंद्र शर्मा, घनश्याम दास गर्ग, मीरा वर्मा, बाला देवी विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा, राहुल पाल, चमन सिंह ठाकुर, श्रीपाल धामा अशोक वशिष्ठ आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर राजकुमार गोस्वामी को जिला संयोजक पद पर नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed