{"_id":"6a89fc3e39bfde02f509a7a1","slug":"administration-alert-amid-rising-sugar-rates-ban-on-storage-shamli-news-c-26-1-sal1002-172413-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: चीनी के बढ़ते रेट के बीच प्रशासन अलर्ट, भंडारण पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: चीनी के बढ़ते रेट के बीच प्रशासन अलर्ट, भंडारण पर लगाई रोक
Sun, 23 Aug 2026 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। प्रदेश में चीनी के बढ़ते रेट को लेकर प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक हुई, जिसमें जिले में चीनी की उपलब्धता और स्टॉक की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी आलोक यादव, अपर जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
जनपद में शामली, ऊन और थानाभवन चीनी मिलें संचालित हैं। पेराई सत्र 2025-26 में तीनों मिलों ने कुल 24.01 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया था। इसमें से 20.37 लाख क्विंटल चीनी की बिक्री हो चुकी है। वर्तमान में तीनों चीनी मिलों के पास 3.64 लाख क्विंटल चीनी का स्टॉक उपलब्ध है। अधिकारियों के अनुसार जिले में चीनी की कोई कमी नहीं है।
खाद्य एवं रसद विभाग के आयुक्त के निर्देश पर एक अगस्त से चीनी के स्टॉक की सीमा लागू की गई है। इसके तहत एक अगस्त से 30 नवंबर तक कोई भी डीलर चीनी प्राप्त होने की तारीख से 30 दिन से अधिक समय तक स्टॉक का भंडारण नहीं कर सकेगा। इसके अलावा किसी भी समय और किसी भी स्थान पर 4000 क्विंटल से अधिक चीनी का स्टॉक नहीं रखा जा सकेगा।
विज्ञापन
अधिक स्टॉक मिलने पर होगी कार्रवाई
जिलाधिकारी आलोक यादव ने बताया कि चीनी के स्टॉक की जांच के लिए टीमें लगाई जा रही हैं। टीमों द्वारा दुकानों और गोदामों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। जांच के दौरान निर्धारित मात्रा से अधिक चीनी का भंडारण मिलने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।