फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Action will be taken against mills for non-payment of dues

-बकाया गन्ना भुगतान न करने वाली मिलों के खिलाफ होगी कार्रवाई-

Wed, 14 Jul 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against mills for non-payment of dues
बकाया भुगतान नहीं करने पर मिलों के खिलाफ होगी कार्रवाई
विज्ञापन

शामली। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने जिले के चीनी मिलों के अफसरों के साथ बैठक में बकाया गन्ना भुगतान की समीक्षा की। उन्होंने वर्ष 2020-21 के पेराई सत्र का किसानों का गन्ने का बकाया भुगतान न करने वाली चीनी मिलों के विरुद्ध कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम जसजीत कौर ने जिले की शामली, ऊन, थानाभवन चीनी मिलों और गन्ना विभाग के के अफसरों की बैठक लेकर वर्ष 2020-21 केेेे गन्ना पेराई सत्र के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान चीनी मिल वार समीक्षा की। इस मौके पर जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने जिले की चीनी मिलों द्वारा किसानों को दिए गए भुगतान और बकाया भुगतान की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले की चीनी मिलों ने वर्ष 2020-21 में 355 लाख क्विंटल गन्ना 1122, 32 करोड़ रुपये का किसानों से खरीदा गया, जिसमें जिले की चीनी मिलों ने पूरे सत्र में 467 करोड़ दो लाख रुपये का भुगतान किया है। शामली ने 43.56 प्रतिशत, ऊन मिल 58.93 प्रतिशत, थानाभवन मिल ने 30.88 प्रतिशत मिलाकर जिले की चीनी मिलों ने 40.86 प्रतिशत किया, जबकि जिले की चीनी मिलों पर 675 करोड़ 93 लाख रुपये बकाया है। शामली चीनी मिल पर 206 करोड़ 81 लाख रुपये, ऊन मिल 165 करोड़ 40 लाख रुपये, थानाभवन 303 करोड़ 75 लाख रुपये बकाया है। किसानों का बकाया भुगतान न करने वाली चीनी मिलों के विरुद्ध डीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम जसजीत कौर ने कहा कि किसानों का समय पर चीनी मिल बकाया भुगतान करें। बकाया गन्ना भुगतान न करने वाली चीनी मिलों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह, शामली चीनी मिल मुख्य चीफ आपरेटिव आफिसर आर.बी खोखर, गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया, मुख्य लेखाधिकारी गन्ना विजित जैन, थानाभवन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक जे.बी.तोमर, मुख्य लेखाधिकारी सुभाष बहुगुणा, ऊन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक अनिल कुमार अहलावत आदि मौजूद रहे।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed