{"_id":"6192b1c9fe369d4b512bde43","slug":"accused-of-using-substandard-material-in-drain-construction-work-shamli-news-mrt5649807104","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाने का आरोप
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता में ट्रैक्टर चढ़ने से टूटी नाले की स्लैब
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाला निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाने का आरोप
शामली, गढ़ीपुख्ता। कस्बे के राझड रोड पर गुलाबी जोहड़ से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक 400 सौ मीटर लंबे नाला निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। नाले के ऊपर डाले गए स्लैब टूटने लगे हैं। इस मामले में ग्रामीणों ने शिकायत की है।
नाला निर्माण के लिए 50 लाख का बजट स्वीकृत हुआ है। कस्बे के लोगों ने नाला निर्माण में दोयम दर्जे की ईंटों के प्रयोग और घटिया स्लैब डालने की शिकायत डीएम और हेल्पलाइन नंबर 1076 पर की है। स्लैब पर ट्रैक्टर चलने से वह धंस गया था। इस बात को लेकर कस्बा के लोगों में रोष है। ग्रामीणों ने बताया नाले के ऊपर डाले गए स्लैब टूटने लगे है। इनकी मोटाई कम और सरिये कम डाले गए हैं। नाले की दीवार में जगह-जगह दरार के कारण पानी रिस रहा है। जिससे लोगों के घरों में भी दरार पड़ने लगी हैं, पानी की कोई निकासी नहीं है। बारिश का पानी अभी तक रुका हुआ है। जिसमें मच्छर पनप रहे हैं और बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। शिकायत के बाद ठेकेदार ने लीपापोती करने का प्रयास किया।
शिकायत करने वालों में चौ.महक सिंह, रामपाल सिंह, मुकेश चौधरी, मांगेराम, विनोद गिरी, सत्यवीर सिंह, बाबूराम सिंह, मनोज कुमार, किसान यूनियन के प्रदेश संगठन मंत्री रणकुमार आदि रहे। इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अंशुमान सिंह ने बताया इस नाले की पहली किस्त का भुगतान 20 लाख रुपये के करीब हुआ है। बाकी भुगतान निर्माण पूरा होने पर ही होगा। घटिया निर्माण सामग्री की शिकायत पर दोबारा कार्य कराया जा रहा है।