फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Accused of kidnapping and raping a teenager on the strength of a firearm

तमंचे के बल पर किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप

Fri, 22 Apr 2022 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Accused of kidnapping and raping a teenager on the strength of a firearm
शामली। शहर के एक मोहल्ले के व्यक्ति ने 16 वर्षीय बेटी का तमंचे के बल पर अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 19 अप्रैल को उसकी बेटी घर से अपनी सहेली के घर गई थी, लेकिन जब वह देर शाम तक वापस नहीं आई तो उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। अगले दिन 20 अप्रैल की सुबह करीब चार बजे उसकी बेटी बदहवास और डरी सहमी हालत में पहुंची। उसने बताया कि जब वह सहेली के घर जा रही थी तो रास्ते में मोहल्ले के युवक ने तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी देकर जबरदस्ती गाड़ी में डाल लिया और उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसे नहीं पता उसे कहां ले जाया गया। पीड़ित ने आरोपी युवक पर किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने उसे कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी और किशोरी का दोबारा अपहरण करने की धमकी दी है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed