{"_id":"5e25f48f8ebc3e4add5fe044","slug":"accused-aunt-and-aunt-arrested-shamli-news-mrt464895240","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी चाची और बुआ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी चाची और बुआ गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। अनर्गल टिप्पणी करने से आहत छात्रा द्वारा आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश के मामले में पुलिस ने उसकी चाची और बुआ को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चाचा और बाबा अभी फरार हैं।
शहर के एक मोहल्ले में मकान बंटवारे को लेकर भाइयों के बीच कई माह से विवाद चल रहा है। इस विवाद के चलते रविवार को इंटर की छात्रा ने कमरे में बंद होकर अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली थी। पुलिस और परिजनों ने कमरे के किवाड़ तोड़कर आग को बुझाया था। छात्रा को सीएचसी ले जाया गया था, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया था। पीड़ित परिजनों ने पुलिस को बताया था कि मकान बंटवारे के विवाद के चलते छात्रा पर अनर्गल टिप्पणी कर बदनाम करने की धमकी दी थी। इससे आहत होकर छात्रा ने यह कदम उठाया था। छात्रा के पिता की तरफ से चाचा, चाची, बुआ और बाबा के खिलाफ आदर्श मंडी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आदर्श मंडी थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में नामजद चाची और बुआ को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। चाचा और बाबा की तलाश की जा रही है। छात्रा का मेरठ में उपचार चल रहा है। उसकी हालत ठीक है।