फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Accusation of contracting a second marriage while concealing the first one.

Shamli News: पहली शादी छिपाकर दूसरी शादी कराने का आरोप

Tue, 21 Jul 2026 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 21 Jul 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Accusation of contracting a second marriage while concealing the first one.
शामली। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र निवासी युवक की तहरीर पर पुलिस ने पहली शादी की जानकारी छिपाकर दूसरी शादी कराने, धोखाधड़ी, मारपीट, धमकी तथा रुपये और जेवर हड़पने के आरोप में पत्नी समेत आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित महरमपुर निवासी कल्याण के अनुसार उसकी शादी 2 जुलाई 2021 को पश्चिम बंगाल के जिला नदिया के थाना धनतला क्षेत्र के गांव हिजुली निवासी शीला राय से हुई थी। आरोप है कि शीला राय की पहली शादी वर्ष 2007 में हुई थी और उसका कानूनी रूप से तलाक भी नहीं हुआ था। पहली शादी से उसकी एक बेटी भी है। ये सभी जानकारी उससे छिपाई गई।
विज्ञापन

आरोप है कि शादी के बाद पत्नी और उसके परिजनों को कई बार नकद और बैंक खाते में रकम देने के बावजूद उनकी मांगें जारी रहीं। 18 मार्च 2024 को पत्नी घर में रखे सोने-चांदी के जेवर लेकर मायके चली गई। विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर शीला राय, संजिता मंडल, सुजीत मंडल, संगीता मंडल, सम्राट प्रमाणिक, लक्ष्मी प्रमाणिक, विश्वजीत सरकार और सुनीता सरकार, सभी निवासी थाना धनतला, जिला नदिया (पश्चिम बंगाल) के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed