{"_id":"589e09274f1c1b2b62378663","slug":"aaj-market-closed-industrial","type":"story","status":"publish","title_hn":"अाज बाजार, औद्योगिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अाज बाजार, औद्योगिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
Updated Sat, 11 Feb 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
election
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिले में निष्पक्ष एंव शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए हर पोलिंग बूथ पर पैरामिलिट्री फोर्स को लगाया गया है। मतदान के दिन औद्योगिक प्रतिष्ठान एवं बाजार बंद रहेंगे। रोडवेज, प्राइवेट बसों का आवागमन बंद रहेगा।
सुरक्षा की दृष्टि से हरियाणा सीमा को सील करने के बाद पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। शुक्रवार सुबह से भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाया दिया गया था। हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली एवं अंतर जनपदीय बॉर्डर पर भारी वाहनों के अलावा रोडवेज बसों का आवागमन शाम पांच बजे के बाद बंद कर दिया गया है।
हरियाणा बॉर्डर को सील करने के बाद बाहरी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए डीएम सुजीत कुमार, एसपी डॉक्टर अजयपाल शर्मा ने करनाल, पानीपत के डीसी एवं एसपी से वार्ता की। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम पांच बजे से हरियाणा और दूसरे प्रांतों से आवाजाही को रोक दिया गया है। विधानसभा चुनाव के मतदान के मद्देनजर जिले के औद्योगिक प्रतिष्ठान, बाजार, दुकानें बंद रहेंगी। श्रमिकों को सवेतन अवकाश दिया गया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम शामली डिपो के अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि शुक्रवार शाम तक रोडवेज बसों का आवागमन बंद हो गया था। सुबह चार बजे से शाम पांच बजे तक रोडवेज, निजी बसों का आवागमन बंद रहेगा। मतदान समाप्ति के बाद शामली से दिल्ली, शामली से सहारनपुर, शामली से मेरठ के लिए रोडवेज बसें चलाई जाएंगी।