फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A worker working on the highway was crushed to death by a car

हाईवे पर काम कर रहे मजदूर को कार ने कुचला, मौत

Mon, 20 Dec 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
A worker working on the highway was crushed to death by a car
जलालाबाद - कार व ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर की चपेट में आए युवक की मौत। के बाद घटना की जानकारी लेते प? - फोटो : SHAMLI
जलालाबाद। कस्बे के निकट हाईवे पर सोमवार सुबह काम कर रहे मजदूर को कार ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

सहारनपुर के ननौता के मोहल्ला अफगानन निवासी 30 वर्षीय संजीव वाल्मीकि पुत्र महिपाल वाल्मीकि हाईवे पर सोमवार सुबह में निर्माणाधीन टोल प्लाजा निकट सफाई कार्य कर रहा था। दभेडी मोड़ के निकट सहारनपुर की ओर जाने वाले हाईवे को रोका गया था। हाईवे अथॉरिटी निर्माण कंपनी की लापरवाही रही कि जिस ओर से हाईवे को रोका गया था उस और कोई भी संकेतक या बोर्ड नहीं लगाया गया, जिससे यह पता चल सके कि सहारनपुर व शामली दिशा की ओर जाने वाले वाहन एक ही साइड से जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस दौरान रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली सहारनपुर की ओर जा रही थी। शामली की ओर जा रही इनोवा कार टोल प्लाजा से आगे पहुंची तो दोनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दोनों की भिड़ंत के दौरान हाईवे पर कार्य कर रहा मजदूर संजीव चपेट में आ गया। मजदूर की मौके पर मौत हो गई। ट्रैक्टर ट्रॉली चालक रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया। इनोवा चालक कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीएचसी पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साथ में काम कर रहे मजदूर राजा, सुशीला, उर्मिला, सोना, सागर, अंकुश अन्य ने उसकी पहचान की। पुलिस की सूचना पर स्वजनों ने थाना भवन अस्पताल पहुंचकर पहचान की। पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया। मृतक के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed