{"_id":"6a2440025ebc1235d1098b85","slug":"a-speeding-car-hit-an-e-rickshaw-injuring-four-people-including-a-woman-and-a-girl-shamli-news-c-44-1-smrt1055-112606-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, महिला-बालिका समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, महिला-बालिका समेत चार घायल
Sat, 06 Jun 2026 09:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 06 Jun 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
नानू मार्ग पर मंढियाई गांव के निकट हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नानू मार्ग पर शनिवार दोपहर मंढियाई गांव के निकट एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार चार लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
नानू निवासी इस्लाम ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। शनिवार को वह सरधना से गांव लौट रहा था। ई-रिक्शा में गांव निवासी रजिया, उसकी चार वर्षीय पुत्री नमीरा और 18 वर्षीय निशा भी सवार थीं। मंढियाई गांव के पास पहुंचने पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार इस्लाम, रजिया, नमीरा और निशा घायल हो गए। कार में सवार लोगों को भी मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। बताया गया कि कार सवार लोग दिल्ली निवासी हैं और सरधना से वापस लौट रहे थे। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।