फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A reward of Rs 1 lakh will be given for proving corruption in development works.

Shamli News: विकास कार्यों में भ्रष्टाचार साबित करने पर एक लाख रुपये का देंगी इनाम

Sat, 30 May 2026 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
A reward of Rs 1 lakh will be given for proving corruption in development works.
थानाभवन क्षेत्र के गांव गौसगढ़ की प्रधान संगीता रोड।
ग्राम पंचायत आहाता गौसगढ़ की महिला प्रधान संगीता रोड ने की अनोखी घोषणा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हसनपुर लुहारी। थानाभवन ब्लाक की ग्राम पंचायत आहाता गोसगढ़ की महिला प्रधान संगीता रोड अनोखी घोषणा को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने कहा है कि उनके पांच साल के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों में अगर कोई एक रुपये की हेराफेरी, फर्जीवाड़ा या घोटाला साबित करेगा, तो उस व्यक्ति को वे अपनी तरफ से एक लाख रुपये का इनाम देंगीं।
ग्राम प्रधान ने खुला निमंत्रण देते हुए कहा कि गांव का कोई भी व्यक्ति आकर मान सम्मान के साथ उनके साथ चाय पीए और पांच साल में सरकारी बजट से हुए विकास कार्यों की फाइलाें और खर्च का हिसाब देख सकता है। ग्राम प्रधान ने गांव में इस तरह के पोस्टर बैनर भी लगवाए हैं। उनका कहना है कि ग्राम पंचायत का पैसा किसी प्रधान का नहीं होता, वह पूरे गांव का होता है। ग्राम प्रधान की इस घोषणा को लेकर गांव और क्षेत्र में चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

प्रधान ने कहा कि पंचायत का पैसा जनता का है और जनता को हर खर्च का हिसाब जानने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि उनकी पंचायत में पारदर्शिता के साथ विकास कार्य कराए गए हैं। यदि कोई व्यक्ति उन पर भ्रष्टाचार या गबन काे प्रमाणित करता है तो उस व्यक्ति को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। इससे पहले भी ग्राम प्रधान स्कूल में सबसे अधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्रों के परिवार को वॉशिंग मशीन देने की घोषणा को लेकर चर्चा में रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed