{"_id":"62b32ccea04f30539b530f81","slug":"a-person-died-due-to-snake-bite-in-a-village-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक सीन: सांप से खेल रहा था अधेड़, अचानक डंसा, मौत से परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक सीन: सांप से खेल रहा था अधेड़, अचानक डंसा, मौत से परिवार में मचा कोहराम
Wed, 22 Jun 2022 08:23 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 22 Jun 2022 08:23 PM IST
सार
सांप के साथ खेलना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। वहीं खेलने के दौरान सांप ने अधेड़ को डंस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। अधेड़ की मौत से परिवार कोहराम मचा है।
विज्ञापन
सांप से खेलता अधेड़।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
शामली जनपद के बाबरी गांव में मंगलवार दोपहर सांप के साथ खेलना अधेड़ की मौत का कारण बन गया। बाबरी निवासी किसान भगत सिंह की नलकूप पर सांप निकला। गांव निवासी 55 वर्षीय चरण सिंह सांप को पकड़ने के लिए पहुंच गया। वह सांप को पकड़कर गांव के चौराहे पर लाकर उसके साथ खेल करने लगा। इसी दौरान सांप ने उसके हाथ में काट लिया।
विज्ञापन
वहीं इसका पता चलने पर परिजन चरण सिंह को घर पर ले गए। जहां पर उसकी हालत बिगड़ गई। करीब तीन घंटे बाद चरण सिंह की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम परिजन चरण सिंह के शव को लेकर गंगा बैराज पर पहुंचे और प्रवाहित करके घर लौट आए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: पश्चिमी यूपी में ताबड़तोड़ मुठभेड़, 25 हजार के इनामी को लगी गोली, पांच शातिर बदमाश दबोचे
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि चरण सिंह अक्सर सांप पकड़ता रहता था। वह सांपों को जंगल में छोड़ देता था। ग्राम प्रधान पति रवींद्र सैनी ने बताया कि चरण सिंह का शव गंगा बैराज पर जल में प्रवाहित कर परिजन लौट आए हैं।