फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A man committed suicide by hanging after complain by wife from police in Shamli

UP: थाने में शिकायत करने पर पति ने दी जान, शव देख उड़े परिजनों के होश, शराब पीने का विरोध करती थी पत्नी

Tue, 14 Nov 2023 05:51 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 14 Nov 2023 05:51 PM IST
सार

Shamli News : पति के शराब पीने से पत्नी तंग थी। पत्नी ने शराब पीने का विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट कर दी। इसके बाद महिला ने थाने में शिकायत की तो पति ने फांसी लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन
A man committed suicide by hanging after complain by wife from police in Shamli
शामली पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली में कांधला थाना क्षेत्र के भभीसा गांव में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं, फंदे से शव लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि उसकी पत्नी ने पुलिस से शिकायत की थी, जिस वजह से वह परेशान था।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव भभीसा निवासी 30 वर्षीय युवक दीपक का अपनी पत्नी के साथ मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था। ग्रामीणों के मुताबिक, मंगलवार की दोपहर को दोनों के बीच शराब का सेवन करने को लेकर हंगामा हो गया। पत्नी शराब का सेवन करने का विरोध करती थी। जिस पर युवक ने पत्नी के साथ हाथापाई भी की थी। इसके चलते नाराज विवाहिता ने पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में भीषण हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, शाहदरा के रहने वाले छह दोस्तों की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कुछ देर बाद युवक ने मकान के भीतर जाकर खुद को पंखे पर फांसी के फंदे पर लटका लिया। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: UP: ISI एजेंटों का वेस्ट यूपी कनेक्शन..., खूब फल-फूल रहा नकली नोटों का कारोबार, तहसीम-नफीस ने खोले बड़े राज

थाना प्रभारी समयपाल सिंह अत्री का कहना है कि गांव भभीसा में एक युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा करने के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में परिजनों के द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed