UP: छेड़छाड़ से तंग आकर मदरसे की छात्रा ने खाया जहर, मौत, पुलिस अफसरों में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे एएसपी
Shamli News : मदरसे में पढ़ने वाली छात्रा ने छेड़छाड़ से तंग आकर जहर खाकर जान दे दी। इस घटना से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली जनपद में चौसाना क्षेत्र के एक गांव में मदरसे में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा ने छेड़छाड़ से तंग आकर जान दे दी। बताया गया कि छात्रा ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की गई।
वहीं, घटना की जानकारी लगने पर झिंझाना एसएचओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और एफएसएल की टीम को बुलाकर परीक्षण कराया गया। उधर, आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहा है।
यह भी पढ़ें: UP: ISI एजेंटों का वेस्ट यूपी कनेक्शन..., खूब फल-फूल रहा नकली नोटों का कारोबार, तहसीम-नफीस ने खोले बड़े राज
बताया गया कि मदरसे में पढ़ने वाली छात्रा ने जहर खाकर अपनी जान दी है। परिजनों ने गांव के 20 वर्षीय युवक पर तंग करने व छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एसपी का कहना है कि मामला दर्ज कर कारवाई अमल में लाई जाएगी।
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में भीषण हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, शाहदरा के रहने वाले छह दोस्तों की दर्दनाक मौत